अपडेटेड 20 March 2026 at 09:42 IST

Manish Malhotra Mother Passes Away: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक समेत ये सितारे

Manish Malhotra Mother News: मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का निधन सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए दुखद है जो उन्हें जानते थे। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे और उन्हें इस मुश्किल समय में सांत्वना दी।

Follow : Google News Icon  
manish Malhotra mother Sudarshan Malhotra passes away at 94 years old aishwarya-rai-abhishek-bachchan and many Bollywood stars-rush-to-home
Manish Malhotra Mother Passes Away | Image: Social Media

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से मनीष मल्होत्रा और उनका परिवार गहरे दुख में है।

94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मनीष मल्होत्रा की मां ने गुरुवार रात शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक लंबा और खुशहाल जीवन जिया। परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सुदर्शन मल्होत्रा अपने पीछे प्यार भरी यादें और एक मजबूत विरासत छोड़ गई हैं।

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026, सुबह 10 बजे हिंदू श्मशान घाट, सांताक्रूज वेस्ट, मुंबई में होगा।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा बॉलीवुड

जैसे ही यह खबर सामने आई, बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे और उन्हें इस मुश्किल समय में सांत्वना दी। इस मुश्किल समय में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और नताशा दलाल, करिश्मा कपूर, मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, अनन्या लोहार, रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे, जोया अख्तर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे।

Advertisement

मां के बेहद करीब थे मनीष

मनीष मल्होत्रा अपनी मां से बेहद प्यार करते थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। पिछले साल मां के जन्मदिन पर उन्होंने भावुक पोस्ट लिखा था।  मदर्स डे पर भी उन्होंने अपनी मां को अपनी ताकत और प्रेरणा बताया था। उनकी पोस्ट से साफ झलकता था कि उनकी मां उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा थीं।

इंडस्ट्री का मजबूत रिश्ता

मनीष मल्होत्रा ने दशकों तक बॉलीवुड के लिए काम किया है और लगभग हर बड़े स्टार के साथ उनका खास रिश्ता है। यही वजह है कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा बॉलीवुड उनके साथ खड़ा नजर आया।
 

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar 2 Ranveer Singh Entry Song: 'धुरंधर 2' के इस अरेबिक गाने का क्या है मतलब? सालों पुराने सॉन्ग पर हुई 'शेर-ए-बलोच' की धांसू एंट्री

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 09:34 IST