अपडेटेड 11 December 2024 at 08:55 IST

मलाइका की जिंदगी में फिर प्यार की दस्तक? रूमर्ड BF राहुल विजय संग क्या है एक्ट्रेस के रिश्ते का सच

Malaika Arora: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम राहुल विजय के साथ जोड़ा जाने लगा है। तो आखिर राहुल विजय हैं कौन और रूमर्स में कितनी सच्चाई है।

Follow : Google News Icon  
Malaika Arora and Rahul Vijay dating rumours
मलाइका अरोड़ा और राहुल विजय के डेटिंग रूमर्स | Image: instagram

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सालों तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्रेकअप कर लिया है। उनके अलग होने से उनके फैंस को करारा झटका लगा था। हालांकि, अब मीडिया के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि छैया छैया गर्ल ने अर्जुन से मूव ऑन कर लिया है। अब एक फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय (Rahul Vijay) संग उनके प्यार के किस्से खूब मशहूर हो रहे हैं।

इन डेटिंग रूमर्स को हवा तब मिली जब मलाइका अरोड़ा को हाल ही में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में देखा गया। इस शो में वो राहुल विजय संग पहुंची थीं। उसके बाद भी दोनों को डिनर डेट पर साथ में स्पॉट किया गया था जिसके बाद उनके रिलेशनशिप रूमर्स तेजी से फैलने लगे। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि राहुल विजय हैं कौन और उनका मलाइका से रिश्ता क्या है।

कौन हैं मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल विजय?

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम राहुल विजय के साथ जोड़ा जाने लगा है। आपको बता दें कि राहुल विजय एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं जिन्होंने कई हाई-प्रोफाइल सेलेब्स के साथ काम किया है। वह एक क्रिएटिव कंसल्टेंट भी हैं, जिनके पास फैशन डिजाइन में डिग्री है। 

राहुल ने वरुण धवन, अहान शेट्टी, वेदांग रैना और यहां तक ​​​​कि मलाइका के एक्स अर्जुन कपूर जैसी मशहूर हस्तियों के लिए आउटफिट डिजाइन किए हैं, जो उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। वह अक्सर कुणाल रावल, राजेश प्रताप सिंह और आशीष सोनी जैसे डिजाइनरों के साथ कोलैबोरेट करते हैं। इसके अलावा, राहुल लैक्मे फैशन वीक के क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में भी काम करते हैं।

Advertisement

राहुल विजय संग क्या है मलाइका अरोड़ा का रिश्ता?

एक मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि मलाइका अरोड़ा और राहुल विजय केवल अच्छे दोस्त हैं। मलाइका फिलहाल सिंगल हैं और काफी खुश हैं। सूत्र ने आगे कहा कि राहुल विजय एक्ट्रेस के बेटे अरहान के भी स्टाइलिस्ट हैं। दोनों के बीच केवल दोस्ती है, दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः Pushpa 2: केवल 6 दिनों में मारी 600 करोड़ के क्लब में एंट्री, Jawan को पछाड़ते हुए बनाया नया रिकॉर्ड

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 December 2024 at 08:55 IST