अपडेटेड 23 October 2024 at 22:52 IST
Malaika Arora और Arjun Kapoor का रिश्ता खत्म? एक्ट्रेस के बर्थडे पर ब्रेकअप रूमर्स को फिर मिली हवा
Malaika Arora के 51वें बर्डथे पर नेटिजसन् ने कुछ ऐसा नोटिस किया, जिससे एक बार फिर एक्ट्रेस और Arjun Kapoor के ब्रेकअप रूमर्स को हवा मिल गई।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup Rumors: बल्ली सागू के म्यूजिक वीडियो 'गुड़ नालो इश्क मीठा' से एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) आज यानी बुधवार 23 अक्टूबर, 2024 को अपना 51वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके परिवार और दोस्त उन्हें खास तरीके से जन्मदिन ( Malaika Arora Birthday) की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि इस बीच नेटिजन्स की नजर किसी खास इंसान के बर्थडे विशेज (Birthday Wishes ) पर थी जो उन्हें नजर नही आई।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) के पिता की हाल ही में मौत हो गई। पिता के बाद यह एक्ट्रेस का पहला जन्मदिन है। ऐसे में परिवार से लेकर करीबी दोस्त तक सब मलाइका के चेहरे पर खुशी लाने के लिए उन्हें खास अंदाज में विश कर रहे हैं। उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने छैया-छैया गर्ल पर जमकर प्यार लुटाया, लेकिन फैंस की निगाहें बस एक सोशल मीडिया अकाउंट पर अटक गई हैं। हम किसकी बात कर रहे हैं, ये आप में से ज्यादा लोग तो समझ ही गए होंगे।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन के ब्रेकअप को ऐसे मिली हवा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बोनी कपूर (Boney Kapoor) के लाडले और एक्टर अर्जुन कपूर की। यह बात तो हर कोई जानता है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंबे समय से रिश्ते में हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप रूमर्स भी आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में जब एक्ट्रेस के पिता की मौत हुई थी, तब अर्जुन कपूर मलाइका को सहारा देने के लिए पहुंचे थे। वह मलाइका अरोड़ा के साथ हर जगह खड़े दिखे, जिससे फैंस दोनों में पैच-अप की उम्मीद करने लगे, लेकिन जब एक्ट्रेस के बर्थडे (Birthday) पर अर्जुन (Arjun) ने जब सुबह से अभी तक उन्हें विश नहीं किया, तो ऐसे में एक बार फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरों को हवा मिल गई है।
क्या मलाइका और अर्जुन ने अलग होने का फैसला कर लिया है?
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप ( Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup) की खबरें काफी समय से आ रही हैं, लेकिन अभी तक न तो इस पर मलाइका का कोई स्टेटमेंट आया है और ना ही अर्जुन की तरफ से कोई अनाउंसमेंट की गई है। हालांकि दोनों के बीच की दूरी सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दे रही है। वहीं बर्थडे विश न करने पर एक बार फिर से फैंस कयास लगा रहे हैं, कि मलाइका और अर्जुन ( Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup News) ने अब अलग-अलग रहने का फैसला कर लिया है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 October 2024 at 22:48 IST