अपडेटेड 13 September 2021 at 08:15 IST

Mahima Chaudhry Birthday: मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली महिमा चौधरी कैसे बनीं रातों-रात स्टार, जानिए एक्ट्रेस का असली नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी का आज बर्थडे है। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। जानिए एक्ट्रेस का फिल्मी सफर।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Choudhary) आज भी बॉलीवुड (Bollywood)  की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। दर्शकों को उनकी फिल्म “परदेस” (Pardes), “दाग द फायर”, “धड़कन” जैसी कई फिल्में दिल के करीब है, जिसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे। बता दें 'परदेस गर्ल' यानी महिमा चौघरी आज अपना बर्थडे (Mahima Choudhary Birthday) मना रही हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अभिनय को दिखाते हुए इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई हैं। एक्ट्रेस का जन्म 13 सितंबर 1973 में दार्जलिंग (Darjeeling)  में हुआ था। महिमा ने अब तक कई सुपरस्टार के साथ काम कर किया है।

एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Choudhary) इस इंडस्ट्री में रातों रात स्टार बन गई थीं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है।  बता दें महिमा चौधरी ने शुरुआत में मॉडलिंग से अपनी करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने एडवर्टिजमेंट( Advertisement)में भी एक्ट किया है, लेकिन फिल्मों में काम तब मिला, जब सुभाष घई(subhash ghai) ने एक्ट्रेस को देखा। किसी प्रोग्राम के दौरान फेमस डायरेक्टर सुभाष धई की नजर महिमा पर पड़ी थी और एक्ट्रेस के रूप में वह उनकी पहली पसंद बन गई।‍ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 3000 से ज्यादा लड़कियों का ऑडिशन लिया था, लेकिन महिमा को देख इस फिल्म को लेकर साइन कर लिया। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस रातों –रात स्टार बन गईं।

फिल्मों में आने के बाद बदला नाम

फिल्म परदेस के बाद महिमा दर्शकों की पहली पसंद बन गई थीं। उनकी आवाज, एक्टिंग से लेकर प्रेजेंटेशन सभी को काफी पसंद आया था। बता दें महिमा चौधरी का असली नाम ऋतु चौधरी था, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद उन्हें लोग महिमा चौधरी के नाम से जानने लगे। एक्ट्रेस ने अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1990 से मॉडलिंग से अपनी करियर की शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने आमिर खान ऐश्वर्या राय के साथ पेप्सी का विज्ञापन भी किया था, जो उस वक्त का फेमस विज्ञापन था। इतना ही नहीं खबरों के अनुसार वह टीवी में वीजे का भी काम किया है।

1997 में मिली थी पहली फिल्म

महिमा चौधरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान 1997 में बनाई, जब सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म “परदेस” के लिए साइन किया।इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार शाहरूख खान नजर आए थें। फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी हिट हुई थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलने लगे।। इसके बाद वह फिल्म 'दाग: द फायर', 'दिल क्या करे', 'खिलाड़ी 420', 'ओम जय जगदीश', 'दिल है तुम्हारा' और 'धड़कन' में नजर आईं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें-Bell Bottom: घर बैठे देख सकेंगे अक्षय कुमार की फिल्म, इस दिन होगी अमेजन प्राइम पर रिलीज

लिएंडर पेस को किया था डेट

इस दौरान एक्ट्रेस ने करीब 6 साल तक  टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस  को डेट किया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो महिमा की लव लाइफ कुछ खास नहीं रही।  इस दौरान उनके रिश्ते काफी सीरियस थे।  उन्होंने अपना करियर भी दांव पर लगा दिया था। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्होंने 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। हालांकि, 2013 में दोनों अलग हो गए थें।  

Advertisement

ये भी पढ़ें- ‘Thalaivii’ Box Office: कंगना रनौत की ‘थलाइवी’ को मिली धीमी ओपनिंग, कम कमाई के ये हो सकते हैं कारण

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 13 September 2021 at 08:15 IST