अपडेटेड 1 October 2021 at 13:02 IST

माधुरी दीक्षित ने शेयर की अपने दोनों बेटों की थ्रोबैक तस्वीर, देखें रेयान और अरिन का बचपन

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बेटों के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस पुरानी तस्वीर में एक्ट्रेस की यादें जुड़ी हुई है।

Follow : Google News Icon  
Image: Instagram/@madhuridixitnene
Image: Instagram/@madhuridixitnene | Image: self

बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज भी इंडस्ट्री (Industries) में छाई रहती हैं। उनका अभिनय हो या फिर फैशन फैंस को एवग्रीन एक्ट्रेस के साथ प्यार बरकरार है। एक्ट्रेस अपने बीजी शेड्यूल में भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने थ्रोबैक तस्वीर को शेयर कर सोशल मीडिया( Social Media) पर छाई हुई हैं। इस तस्वीर में उनके दोनों बेटों का बचपन नजर आ रहा है। 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच कई तरह की वीडियो और तस्वीर को शेयर करती हैं। बता दें एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 27 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनका अपना YouTube चैनल भी है। वह हाल ही में अपने बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपना प्यार भी जताया है। इस तस्वीर में माधुरी ब्लू कलर का आउटफिट पहनकर अपने बेटों को गले लगाती हुई नजर आईं इस तस्वीर को शेयर करते हुए धक धक गर्ल ने लिखा, 'द लव ऑफ माई लाइफ'। उन्होंने कैप्शन के साथ एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगया है। तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए अपना प्यार जता रहे हैं। इसके साथ ही कोरियोग्राफर धर्मेश और एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी इस तस्वीर पर कमेंट्स लिखते हुए अपना प्यार जाहिर किया है।

माधुरी दीक्षित का बेटों से प्यार

माधुरी दीक्षित अक्सर अपने बेटों की बचपन की तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपने बेटों अरिन और रयान की एक थ्रो बैक और अब की तस्वीर शेयर की हैं। पहले वाली में माधुरी दीक्षित ने रयान को अपनी बाहों में पकड़ रखा था जबकि अरिन उनके सामने खड़े नजर आएं। इसके अलावा तस्वीर में उनके पेट्स को भी दिखाया गया है। बता दें एक्ट्रेस का अपने बेटों के साथ बेहद प्यार है वह अपने बच्चों के साथ काफी एंज्वॉय करती हैं।अक्सर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का बच्चों के साथ प्यार दिखता है। इन तस्वीरों पर फैंस लव रिएक्ट करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें-#MSDhoniTheUntoldStory के असल जिंदगी से जुड़े 5 सबक, जिन्हें सुनना आपके लिए है जरूरी

ये भी पढ़ें-आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, नए साल पर होगा धमाल

Advertisement

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 1 October 2021 at 12:58 IST