अपडेटेड 12 March 2023 at 14:02 IST
Madhuri Dixit की मां का 91 साल की उम्र में निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार
Madhuri Dixit अपनी मां के बेहद करीब थी। मां के जाने से बेहद दुखी हैं एक्ट्रेस।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Madhuri Dixit Mother Passed Away: बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन के दुख से अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। अब दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मां का निधन 12 मार्च की सुबह करीब 8:40 पर हुआ था। कथित तौर पर मुंबई के वर्ली में रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
माधुरी दीक्षित अपनी मां के बहुत करीब थी। उनकी मौत से एक्ट्रेस को बड़ा झटका लगा है। वह अपनी मां के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती थी। माधुरी के करियर के पीछे उनकी मां स्नेहलता का बेहद अहम रोल रहा है। पिछले साल जून महीने में एक्ट्रेस ने अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। जिसकी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं एक मां बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वह सच कहते हैं, आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपका दिया मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थय और खुशी की कामना करती हूं...'
Madhuri Dixit's mother Snehlata passes away
— ANI Digital (@ani_digital) March 12, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/OZtx3woBjb#MadhuriDixit #Bollywood pic.twitter.com/CqMSisA7SV
पिता नहीं चाहते थे माधुरी बने एक्ट्रेस
एक्ट्रेस के पिता का नाम शंकर था। उनका निधन साल 2013 में 91 साल की उम्र में मुंबई के जुहू आवास पर हुआ था। उन्हें माधुरी दीक्षित से बेहद लगाव था। वह बचपन से ही माधुरी को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वह एक्ट्रेस बन गई। कहा जाता है कि इसी वजह से माधुरी ने अपने पिता की मर्जी से डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी की थी।
आखिरी बार इस फिल्म में आईं थी नजर
माधुरी दीक्षित फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस को रिएलिटी डांस शो में भी देखा जाता रहता है। उन्हें आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म 'मजा मा' में देखा गया था।
Advertisement
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 March 2023 at 13:55 IST