अपडेटेड 22 June 2025 at 14:21 IST

'लाइफ बन गई, कोलैबोरेशन कर रहा...', फराह खान ने बदली कुक की जिंदगी, स्टारडम देख हैरान हुईं गीता कपूर

कोरियोग्राफर गीता कपूर ने हाल ही में फराह खान की तारीफ की और कुक दिलीप को स्टार बनाने को लेकर बात की।

Follow : Google News Icon  
Geeta Kapur on Farah Khan Cook
Geeta Kapur on Farah Khan Cook | Image: Instagram

Geeta Kapur on Farah Khan Cook: कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान इन दिनों अपने कुकिंग व्लॉग्स के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने तो अपने कुक दिलीप को भी स्टार बना दिया है। आलम ये है कि अब फराह से ज्यादा उनके कुक के चर्चे होने लगे हैं। किसी व्लॉग से अगर दिलीप मिस हो जाए तो फैंस क्या सेलिब्रिटीज भी उनके बारे में पूछने लगते हैं। इस बीच फराह की करीबी गीता कपूर ने दिलीप के स्टारडम के बारे में बात की है।

गौरतलब है कि फराह खान ने कुछ महीनों पहले ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है जिसमें वो अपने कुक के साथ व्लॉग बनाती हैं। वो सेलिब्रिटी होम टूर भी करती हैं जो खूब वायरल होते हैं। देखते ही देखते फराह के व्लॉग्स के जरिये दिलीप भी फेमस हो गए। अब उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा हो चुकी है। अब फराह खान संग सालों तक काम कर चुकीं कोरियोग्राफर गीता कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि कैसे फराह ने एक मामूली कुक को इतना पॉपुलर कर दिया।

इन दिनों कोलैबोरेशन कर रहा- गीता कपूर

फरान खान को अपना गुरु मानने वाली गीता कपूर ने कहा कि 'वो लड़का दिलीप, मतलब उसकी लाइफ बन गई है। वो इन दिनों कोलैबोरेशन कर रहा है।'उन्होंने कहा कि फराह हमेशा से बेहद सिक्योर रही हैं। वो अपने व्लॉग्स में दिलीप को ज्यादा स्क्रीन टाइम देती हैं। 

Uploaded image

गीता कपूर ने की फराह की तारीफ

गीता फराह खान की तारीफ करते हुए कहती हैं, 'वो हमेशा से ऐसी ही रही हैं। क्योंकि उनका मानना है कि जो आपके नसीब का है, आपका है, उसे कोई छीन नहीं सकता है। आपको अपना हक मिलेगा। ना कम ना ज्यादा, जितना आपको मिलना है उतना ही मिलेगा।'

Advertisement

जावेद जाफरी के घर फराह संग पहुंचे थे दिलीप

हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ मशहूर एक्टर जावेद जाफरी के घर पहुंची थीं। इसके अलावा भी वो कई सेलिब्रिटीज के घर जा चुके हैं। इतना ही नहीं, दिलीप फराह खान के साथ एड भी शूट कर चुके हैं।

Uploaded image

फराह के व्लॉग में दिलीप को मिल रहा खूब प्यार 

बतातें चलें कि फराह के व्लॉग में दिलीप को खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में फैंस दिलीप के बारे में भी जानने को बेताब रहने लगे हैं। फिलहाल दिलीप अपनी साली की शादी के लिए गांव गए हैं जो कि बिहार में है। दिलीप ने हाल ही में अपना तीन मंजिला बंगला दिखाया था जो वो बनवा रहे हैं। व्लॉग में उन्होंने अपने बच्चों से भी मुलाकात कराई। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par BO Day 2: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने दूसरे दिन की डबल कमाई, खाते में आए इतने करोड़

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 June 2025 at 14:21 IST