अपडेटेड 5 August 2025 at 18:48 IST

EXCLUSIVE/ लता मंगेशकर और आशा भोसले के बीच कितनी मजबूत थी बॉन्डिंग? खुद बताया- वो मुझे बहुत प्यार करती थी लेकिन...

Lata Mangeshkar and Asha Bhosle Bonding: रिपब्लिक के मंच पर दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने अपनी बड़ी बहन और दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के साथ बॉन्डिंग पर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच काफी प्यार था लेकिन लड़ाई और झगड़े भी हुआ करते थे।

Follow : Google News Icon  
Asha Bhosle
Asha Bhosle | Image: Republic

Lata Mangeshkar and Asha Bhosle Bonding: लता मंगेशकर और आशा भोसले का रिश्ता केवल खून का ही नहीं बल्कि सुरों और भावनाओं का भी था। संगीत की दुनिया में दोनों दिग्गज बहनें अपने सुरों के लिए फेमस थीं। रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ इंटरव्यू में आशा भोसले ने अपनी दीदी लता मंगेशकर को याद करते हुए कई अनसुने किस्से शेयर किए, जिनमें बचपन की शरारतें, बहनों के झगड़े और दीदी की ममता भरी डांट शामिल है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े के साथ प्यार था अव्वल

आशा भोसले ने बताया कि उनके और लता दीदी के बीच बचपन में अक्सर झगड़े होते थे, जैसे आमतौर पर भाई-बहनों में होते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, "हम बहुत झगड़ते थे लेकिन दीदी मुझे बहुत प्यार करती थीं। वो मुझे गोद में उठाकर भागा करती थीं। एक बार तो हम सीढ़ियों से गिर भी गए थे।" 'आशा ताई' ने लता दीदी के स्वभाव के बारे में बात करते हुए कहा कि वे बहुत शांत और मृदुभाषी थीं। आशा ने कहा, “दीदी बहुत नरम आवाज में बोलती थीं। उनकी डांट भी बहुत सॉफ्ट होती थी। उनके द्वारा डांटने की यादें अभी भी मेरे दिल में बसी हैं।”

लता और आशा का आपस में कैसी थी बॉन्डिंग?

अपने पारिवारिक रिश्तों पर बात करते हुए आशा भोसले ने कहा, "हम पांच भाई-बहन ऐसे थे जैसे मुट्ठी में बंद उंगलियां होती हैं वैसे ही अलग-अलग लेकिन एकजुट थे। मैं सबसे जल्दी घुल-मिल जाती थी, लेकिन दीदी बहुत रिजर्व थीं। उनका स्वभाव शांत और संयमित था।" उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद भी उनके और लता मंगेशकर के रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया। लता जी ने कहा, “हम दोनों एक-दूसरे के दरवाजे के सामने रहते थे। सुबह झगड़ा होता था तो रात में साथ में खाना खाते थे। हमारा रिश्ता हमेशा बहनों जैसा ही रहा।”

बचपन से ही संगीत की दुनिया में घुल गई थी दोनों बहनें

पंडित दीनानाथ मंगेशकर की बेटियां लता मंगेशकर और आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। 1950 से 1980 के दशक तक वे बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिग की पहचान बन गईं। आज भी उनकी जुगलबंदी को भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सराहा जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मृणाल ठाकुर और धनुष का सीक्रेट अफेयर? देखें वायरल मोमेंट्स

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 5 August 2025 at 18:42 IST