आशा भोसले की पोती के सामने फीकी है एक्ट्रेसेस की खूबसूरती, इस फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदम

Zanai Bhosle: जनाई फिल्‍म में शिवाजी महाराज की पत्नी रानी साई भोसले का किरदार निभाएंगी। फिल्म को संदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।

Asha Bhosle Daughter zanai
बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार जेनाई भोसले | Image: Instagram

Asha Bhosle Grand Daughter Debut: लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले ने अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करती आ रही हैं। अब उनकी पोती भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छाने को तैयार है। जी हां, आशा भोसले की पोती जनाई भोसले एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार है।

‘द प्राइड ऑफ भारत – छत्रपति शिवाजी महाराज’ में जनाई भोसले की एंट्री कंफर्म हो गई है। वह इस फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी। जनाई फिल्‍म में शिवाजी महाराज की पत्नी रानी साई भोसले का किरदार निभाएंगी। फिल्म को संदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।

मूवी का पोस्टर आया सामने

फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  

संदीप सिंह ने बताया क्यों चुना उन्हें? 

संदीप सिंह ने अनाउंसमेंट इवेंट में जनाई का इस फिल्म में स्वागत किया। संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी का रोल दिया गया है। उन्होंने जनाई की तारीफ करते हुए इस दौरान कहा कि जनाई को लॉन्च करते हुए मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के परिवारिक वंश की वंशज हैं। साथ ही उनका दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के साथ भी नाता है, जो इसे और खास बनाता है।

Advertisement

संदीप सिंह ने कहा कि जनाई एक बहुत अच्छी सिंगर हैं। यह खूबी उन्हें विरासत में मिली है। संगीत से उनका लगाव है ही, इसके साथ ही वह अच्छी डांसर भी हैं। इसे देखते हुए उन्हें इस कैरेक्टर के लिए चुना गया। बता दें कि फिल्म 19 फरवरी 2026 शिवाजी महाराज की जयंती पर रिलीज होगी।

खूबसूरती के दीवाने हुए लोग

डेब्यू फिल्म का ऐलान होते ही जनाई भोसले सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वह खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती। उनकी तस्वीरें देख लोग रहे हैं कि कि जनाई बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। 

Advertisement

जनाई का जन्म 16 जनवरी 2002 को हुआ है। 22 साल की हैं। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम में भी अपनी आवाज दी है। वह 'तेरा ही एहसास है' नाम से एक भक्ति गीत गा चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: फ्रीडम फाइटर बन छाए Emraan Hashmi, सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में निभाएंगे ये किरदार

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड