अपडेटेड 6 March 2022 at 20:31 IST
कुणाल खेमू और सोहा अली खान के साथ सड़क पर हुई बदतमीजी; ट्वीट कर दी जानकारी
बॉलीवुड की फेमस जोड़ी कुणाल खेमू और सोहा अली खान हाल ही में मुंबई में एक रोड रेज घटना का शिकार हो गए।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड की फेमस जोड़ी कुणाल खेमू और सोहा अली खान हाल ही में मुंबई में एक रोड रेज घटना का शिकार हो गए। दरअसल अभिनेता अपनी पत्नी, बेटी इनाया और कुछ पड़ोसियों के साथ ब्रेकफास्ट करने बाहर निकले थे। खेमू ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि जुहू की सड़क पर हुई इस घटना को देखना कार में बैठे बच्चों के लिए दर्दनाक था।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए, कुणाल ने बताया कि कैसे एक कार चालक 'लापरवाही' से गाड़ी चला रहा था और न केवल उन्हें ओवरटेक किया बल्कि अचानक उनके वाहन के सामने ब्रेक दबा दिया। ड्राइवर की इस हरकत से न सिर्फ उसकी खुद की बल्कि खेमू की कार में बैठे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। कार की एक तस्वीर को सोशल साइट पर पोस्ट करते हुए कुणाल ने मुंबई पुलिस से "इस अप्रिय और दयनीय व्यवहार" के खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
'लापरवाही' से गाड़ी चला रहे युवक ने की कुणाल से बदतमीजी
'गोलमाल' फेम ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर वाहन की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "आज सुबह 9 बजे मैं अपनी पत्नी, बेटी और अपने पड़ोसी को उसके दो बच्चों के साथ नाश्ते के लिए जा रहा था। तभी देखा कि एक कार चालक बड़ी लापरवाही से अपनी गाड़ी चला रहा था। न केवल हॉर्न बजा रहा था बल्कि ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इतना ही नहीं उसने अचानक मेरी कार के सामने ब्रेक लगा दिया, ऐसा करके न वो अपनी सुरक्षा बल्कि मेरे कार में बैठे लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया। अचानक उसके ब्रेक के कारण टक्कर से बचने के लिए मुझे भी ब्रेक लगाना पड़ा। यह दर्दनाक था।
Advertisement
अभिनेता ने आगे घटना का जिक्र करते हुए कहा, लापरवाही करने के बावजूद उसने बद्तमीजी की। फिर वह अपनी कार से बाहर निकला और हमें कई बार उंगली दिखाई, जबकि उसने देख लिया था कि कार में महिलाएं और बच्चे बैठें हैं। जब तक मैंने इस बकवास को रिकॉर्ड करने के लिए अपना फोन निकाला, तब तक वह समझ गया। वापस अपनी कार में बैठा और चला गया"। पोस्ट के आखिर में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने इस मामले को देखने क आग्रह किया है। सोहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुणाल की ये पोस्ट शेयर की है।
ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War | पश्चिमी देशों पर भड़का राष्ट्रपति जेलेंस्की का गुस्सा; मांगे लड़ाकू जेट्स
Advertisement
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 6 March 2022 at 20:31 IST
