घर का नाम रामायण, लक्ष्‍मी कोई और उठाकर...बिना नाम लिए कुमार विश्वास का सोनाक्षी पर निशाना? VIDEO

Kumar Vishwas: कुमार विश्वास ने रामायण को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसे शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Kumar Vishwas slams Sonakshi Sinha
कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा पर बोला हमला | Image: X

Kumar Vishwas: मशहूर कवि कुमार विश्वास हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां अपने एक बयान को लेकर वह सुर्खियों में आ गए हैं। उनके इस बयान को अब सीनियर बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से जोड़कर देखा जा रहा है। 

कुमार विश्वास ने इस इवेंट में बिना किसी का नाम लिए मंच से कहा कि सभी माता-पिता को अपने बच्चों को रामायण सिखानी चाहिए। बता दें कि कुमार विश्वास से पहले शक्तिमान स्टार मुकेश खन्ना भी सिन्हा परिवार पर तंज कस चुके हैं।

कुमार विश्वास ने शत्रुघ्न सिन्हा-सोनाक्षी पर बोला हमला?

कुमार विश्वास का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हैं- “अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। अपने बच्चों को सीता जी की बहनें और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए और गीता पढ़वाइए। वर्ना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम 'रामायण' हो और आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए”।

अब सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस बयान के जरिए कवि ने सिन्हा परिवार पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल जहीर इकबाल से इंटरफेथ मैरिज की है।

Advertisement

मुकेश खन्ना ने शत्रुघ्न-सोनाक्षी पर क्या कहा था?

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा से सालों पहले KBC में पूछा गया था कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। एक्ट्रेस को इसका जवाब देने के लिए लाइफलाइन लेनी पड़ी जिसे देख अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। अब मुकेश ने सालों बाद ये मुद्दा फिर उठाया और कहा कि अगर सोनाक्षी को रामायण के बारे में नहीं पता तो ये उनकी नहीं, बल्कि उनके पिता की गलती है जिन्होंने उन्हें कुछ नहीं सिखाया।

ये भी पढ़ेंः अगर दोबारा मेरे पिता की परवरिश पर सवाल उठाए...मुकेश खन्ना के इस कमेंट पर भड़कीं Sonakshi, दी चेतावनी

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड