गिरने से बाल-बाल बचीं कृति सेनन, oops moment का हो सकती थीं शिकार; Video वायरल

Kriti Sanon Oops Moment Video: एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं।

Follow : Google News Icon  
Kriti Sanon
एक्ट्रेस कृति सेनन | Image: varindertchawla/Instagram

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। इस का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि ट्रेलर लॉन्च के दौरान का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

दरअसल,  इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एक्ट्रेस कृति सेनन का है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कृति ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ शाहिद कपूर भी ब्लैड डेनिम जैकेट और जीन्स में काफी हैंडसम लग रहे थे।

गिरने से बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

वहीं, वायरल वीडियो के मुताबिक एक्ट्रेस जब इवेंट के लिए पहुंची तो वह ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। हुआ ये कि वीडियो में एक्ट्रेस कार से उतरने के बाद जब चलने लगीं तो हाई हील पहनने की वजह से एक्ट्रेस का पैर लड़खड़ा गया। इस दौरान कृति जमीन पर गिरने से बच तो गईं लेकिन उनका ये मोमेंट कैमरा में कैद हो गया।

एक्टर ने संभाला

हालांकि वीडियो में कृति को लड़खाड़ाता हुआ देखकर एक्टर शाहिद कपूर तुरंत ही उनके पास जाते हैं और एक्ट्रेस का हाथ पकड़ कर उन्हें साथ लेकर चलते हैं।

Advertisement

बहरहाल, शाहिद और कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' है की रिलीज डेट का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म अगले महीने 9 फरवरी को सभी सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।  

ये भी पढ़ें : 'घर का बना सरसो दा...' पंजाबी बहू होने के फायदों पर कैटरीना कैफ का जवाब हुआ वायरल, जानिए पूरा मामला

Advertisement
Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड