अपडेटेड 30 August 2021 at 14:24 IST
कृति खरबंदा ने मोनिका गेल्‍लर के किचन में सॉफ्ट टॉय को किया HUG, फोटो देख यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
कृति खरबंदा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसने F.R.I.E.N.D.S. के फैंस उत्साहित दिखे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा फिल्म 14 फेरे में दर्शकों के बीच छाई रहीं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस तस्वीर में उनके साथ एक सॉफ्ट टॉय भी है। वह इस तस्वीर में मोनिका गेल्लर के किचन में खड़ी हैं। इस पोस्ट से मोनिका गेल्लर और कृति खरबंदा, दोनों को खुश कर दिया है। बता दें कृति को उनकी कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के लिए जाना जाता है।
मोनिका के किचन में सॉफ्ट टॉय के साथ कृति खरबंदा
कृति खरबंदा ने मोनिका गेल्लर के किचन में घूमते हुए खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीर में जॉय ट्रिबियानी का प्यारा सॉफ्ट खिलौना भी नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से यह अनुमान लगाने के लिए कहा कि वह किसकी किचन में हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा "बस हग्स के साथ बाहर घूमना..अनुमान लगाओ कि किसका किचन है!" फैंस ने कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बताया। इस दौरान कइयों ने इमोजी के साथ कमेंट्स भी किए। अधिकतर लोगों इस पोस्ट पर प्यार बरसाया ।
हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट और उनके डॉगी ड्रोगो के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। पोस्ट ड्रोगो के जन्मदिन पर था। ड्रोगो को 'छोटू' कहते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, "देख रहे हैं, दावतों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।''
Advertisement
आपको बता दें कि दोनों ने पहले वीरे की वेडिंग में एक साथ अभिनय किया था, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जिमी शेरगिल भी थे और इसका निर्देशन आशु त्रिखा ने किया था। सम्राट ने वीर अरोड़ा की भूमिका निभाई, जबकि खरबंदा ने फिल्म में गीत भल्ला की भूमिका निभाई। इतना ही नहीं इस जोड़ी ने साथ में दूसरी फिल्मों में भी काम किया है। 2019 में दोनों ने अनीस बज्मी की पागलपंती में नजर आए थे। फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी और उर्वशी रौतेला भी मुख्य भूमिका में थीं। हाल ही में दोनों ने एक्शन थ्रिलर तैश में भी साथ काम किया था। इस सीरीज का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Zee5 पर पर हुआ था।
Advertisement
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 30 August 2021 at 14:09 IST
