अपडेटेड 20 March 2024 at 13:16 IST

पुलकित ने कृति के हाथ पर लगाई अपने नाम की मेहंदी, अपनी दुल्हनिया को प्यार से निहारते दिखे एक्टर

Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट | Image: instagram

Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपनी शादी की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। कपल ने सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार शादी कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। अब कृति और पुलकित ने अपनी मेहंदी सेरेमनी (Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat mehendi ceremony) की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी के सारे फंक्शन करीब चार दिनों तक मानेसर के ITC ग्रैंड भारत में आयोजित किए गए थे। अब शादी के कुछ दिन बाद कपल ने फैंस को अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक दिखाई है जो उन्हें काफी पसंद आ रही है।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की मेहंदी की तस्वीरें वायरल

फुकरे स्टार ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई सारी तस्वीरें शेयर की जिनमें वह अपनी दुल्हनिया के हाथों पर मेहंदी लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में एक्टर को डांस करते भी देखा जा सकता है। जब कृति मेहंदी लगवा रही थीं, तब उनके दूल्हे राजा उन्हें प्यार से निहार रहे थे। उन्होंने मेहमानों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई हैं जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पुलकित सम्राट ने कैप्शन में लिखा- ‘इश्क का रंग ऐसा, हम होश-रुबा हो गए’। 

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का मेहंदी लुक

ब्राइड टू बी ने आइवरी कलर का लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया। उन्होंने आधे बालों को बांधकर रखा था। बात करें ज्वेलरी की तो उन्होंने मांग टीका और बड़े बड़े झुमके पहने थे। दूसरी ओर, दूल्हे राजा ने मेहंदी कलर की शेरवानी और पायजामा पहना था जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

इस बीच, कृति खरबंदा ने हाल ही में अपने ससुराल में पहली रसोई की रस्म की थी जिसमें उन्होंने हलवा बनाया था। उन्होंने अपने पहली रसोई की झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Virat Kohli-Anushka Sharma: अकाय के जन्म के बाद लंदन ही शिफ्ट होने की सोच रहा कपल? ये हो सकती है वजह

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 March 2024 at 13:07 IST