Kriti-Pulkit ने ढोल पर किया गृहप्रवेश, एक्ट्रेस का दिखा सोलह श्रृंगार, सीटी बजाते नजर आए दूल्हे राजा
Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 15 मार्च को शादी की थी। अब कपल ने धूमधाम से गृहप्रवेश किया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat: बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। कपल ने 15 मार्च 2024 को मानेसर के आईटीसी भारत में सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब कपल के गृहप्रवेश फंक्शन के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें दोनों ढोल पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
फैंस को कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का वेडिंग लुक काफी पसंद आया है। पिंक लहंगे में एक्ट्रेस काफी जच रही थीं, वहीं उनके दूल्हे राजा ने मिंट ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी जिसपर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। शादी के बाद अब कपल ने धूमधाम से गृहप्रवेश किया जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने धूमधाम से किया गृहप्रवेश
पहले वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक्टर कार से निकलते हैं और भागते भागते दूसरी तरफ अपनी नई नवेली दुल्हनिया को लेने के लिए चले जाते हैं। इस दौरान, जहां फुकरे स्टार ने प्रिंटेड सफेद कुर्ता-धोती पहनी थी, वहीं कृति रेड कलर की फ्लोरल ओरगंजा साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मेहंदी, चूड़ा, सिन्दूर और मंगलसूत्र सहित सोलह श्रृंगार किया हुआ था जो फैंस को भा गया है। बाद में दोनों वेन्यू के अंदर चले जाते हैं।
इसके अलावा, एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अपनी शादी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों ढोल की धुन पर थिरक रहे हैं। दोनों शादी में आए मेहमानों के साथ एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। ढोल पर ‘मान मेरी जान’ गाना बज रहा था जिसपर दूल्हे राजा सीटी बजाते हुए अपनी दुल्हनिया के साथ डांस कर रहे थे।
Advertisement
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी की तस्वीरें
इस बीच, कपल ने 16 मार्च को अपने इस स्पेशल दिन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं जिसपर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। बात करें एक्ट्रेस के वेडिंग लुक की तो उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना था जिसपर भारी कड़ाई हो रखी थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। वहीं पुलकित मिंट ग्रीन कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा- “गहरे नीले आसमान से, सुबह की ओस तक। उतार से चढ़ाव तक.. केवल आप ही थे। शुरुआत से अंत तक, अब और तब तक, जब मेरा दिल अलग-अलग धड़कता है, तो वह आप ही हो। लगातार, लगातार, लगातार, सिर्फ आप”।