Krishna Shroff: अफगानी MMA फाइटर के प्यार में जैकी श्रॉफ की बेटी! सालों से लिव-इन में रह रहीं, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी
Krishna Shroff Boyfriend: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सालों से अफगानिस्तान के एक MMA फाइटर को डेट कर रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Krishna Shroff Boyfriend: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी गेम शो ‘द 50’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। ये तो सभी जानते हैं कि वो सालों से अफगानिस्तान के एक MMA फाइटर को डेट कर रही हैं लेकिन उनकी ये लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, ये फैंस को हाल ही में पता चला जब कृष्णा ने शो के दौरान को-कंटेस्टेंट से ये शेयर किया।
कृष्णा श्रॉफ ने खुलासा किया कि वो अपने अफगान बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी (Abdul Azim Badakhshi) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। कृष्णा ने बताया कि उन्होंने 2020 में पहली बार उन्हें मुंबई में हुए एक MMA इवेंट में देखा था। फिर मई 2021 में दोनों पहली बार मिले।
अफगान बॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रह रहीं कृष्णा श्रॉफ
कृष्णा ने आगे याद करते हुए कहा, “फिर मैंने अपने इंस्टाग्राम डीएम चेक किए जहां मुझे उनका प्रोफाइल मिला, उन्होंने मुझे ‘हाय’ का मैसेज भेज रखा था। मैंने रिप्लाई कर दिया लेकिन उन्होंने तुरंत मेरा नंबर मांग लिया। मैंने सोचा कि इससे पहले कभी किसी ने इतने कॉन्फिडेंस से मुझसे बात नहीं की थी और कॉन्फिडेंस मुझे पसंद है।”
कृष्णा ने आगे खुलासा किया कि अगले आठ महीनों तक वे और अब्दुल वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बात करते रहे। इसके बाद, उन्होंने कुछ हफ्ते गोवा में वेकेशन मनाया और जब अपने-अपने रास्ते जाने का समय आया तो दोनों रो पड़े। अब्दुल नई दिल्ली में अपने दोस्त के घर चले गए थे और कृष्णा मुंबई में अपने घर लौट गईं। वहां दिल्ली से भी अब्दुल ने कृष्णा से बात की और कहा कि वह घर वापस नहीं जा पाएंगे। कृष्णा ने बताया कि कैसे उन्हें अब्दुल से एक सच्चा जुड़ाव महसूस हुआ और तब उन्होंने उन्हें मुंबई में अपने साथ रहने के लिए कहा। तबसे कपल लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहा है।
Advertisement
'हम दोनों की भाषाएं अलग हैं'
कृष्णा ने कहा कि "दोनों की मातृभाषा भी एक जैसी नहीं है। वो फारसी बोलते हैं और मैं इंग्लिश। उनकी हिंदी मेरी तरह ही थोड़ी टूटी-फूटी है। लोग मुझसे हमेशा पूछते थे कि मेरे लिए प्यार क्या है। मेरे लिए प्यार वो है जब आप सामने वाले को खुद से पहले रखते हैं। उनकी खुशी मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है; अगर वो ठीक हैं, तो मैं भी ठीक हूं। हमने कभी रिलेशनशिप के बारे में नहीं सोचा, बस हम एक ऐसी भावना से जुड़ गए जो किसी भी चीज से परे है"।
ये भी पढ़ेंः ‘हम साथ रहें या अलग,…’; BF अली गोनी के बर्थडे पर भावुक हुईं जैस्मिन भसीन, तो एक्टर बोले- तू संग है तो सब ठीक है