अपडेटेड 30 July 2023 at 07:56 IST

रील लाइफ हीरो से रियल लाइफ हीरो तक तय किया सफर, नहीं मनाते अपना जन्मदिन, जानें Sonu Sood के बारे में अनसुनी बातें

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी एक्टिंग और अच्छे कार्यों से लोगों के दिलों में खास पहचान बना चुके हैं। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि अभिनेता अपना जन्मदिन नहीं मनाते।

Follow : Google News Icon  
Sonu Sood Birthday
Sonu Sood Birthday | Image: self

Sonu Sood Birthday: सोनू सूद एक रियल लाइफ हीरो माने जाते हैं। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले सोनू आज एक मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और समाजसेवी हैं। फैंस उन्हें मसीहा कहकर भी बुलाते हैं। कोरोना काल में उन्होंने लोगों की मदद करने का सिलसिला शुरू किया, वह आजतक जारी है। आज सोनू सूद अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर हम उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बाते आपको बता रहे हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। 

खबर में आगे पढ़ें…

  • 50 साल के हुए अभिनेता सोनू सूद 
  • रील लाइफ हीरे रियल लाइफ हीरो तक तय किया सफर 
  • जल्द फिल्म फतेह में आएंगे नजर 

सोनू सूद ने की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई

सोनू सूद पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनकी फैमिली काफी एजुकेटेड रही है। सोनू की मां सरोज एक प्रोफेसर थीं तो वहीं उनकी बहन मोनिका एक साइंटिस्ट्स हैं। उनके पिता शक्ति सूद एक कपड़ा व्यापारी थे। सोनू सूद ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। यदि वे अभिनेता नहीं होते तो शायद आज इंजीनियर की जॉब कर रहे होते। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

तमिल फिल्म से रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम 

सोनू सूद ने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बताया जाता है कि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने का विचार किया तो उनके पास केवल 5 हजार रुपए थे। काफी स्ट्रगल के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। साल 1999 में तमिल फिल्म ‘Kallazhagar’ से सोनू ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुके हैं सोनू सूद

तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद सोनू सूद ने बॉलीवुड का रुख किया। फिल्म ‘शहीद ए आजम’ में वो भगत सिंह की भूमिका में नजर आए थे। उन्हें असली पहचान 2004 में आई फिल्म ‘युवा’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘कुंग फू योद्धा’, ‘आर राजकुमार’, ‘जोधा अकबर’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘सिंबा’ जैसी कई हिट फिल्में वो दे चुके हैं। रियल लाइफ हीरो को दर्शकों ने फिल्मों में नेगेटिव रोल में अधिक पसंद किया है।

कोरोना काल में  बने मसीहा 

साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन लग गया था। ऐसे कठिन समय में सोनू सूद एक मसीहा बनकर सामने आए थे। उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को घर भेजा। इसके बाद फैंस उन्हें मसीहा कहने लगे। उन्होंने अपना एक फाउंडेशन खोला, जिसके जरिए वह अब तक न जाने कितने लोगों की मदद कर चुके हैं। ट्विटर पर अक्सर लोग सोनू सूद से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ जाते हैं। अभिनेता भी दिल खोलकर सभी की मदद करते हैं। 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

फैंस के बीच लोकप्रिय हैं सोनू सूद 

सोनू सूद की दीवानगी ऐसी है कि फैंस उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। कहीं पर सोनू सूद का मंदिर बनवाया जाता है तो कभी लोग उनके लिए बड़ी पेंटिंग्स बनाते हैं। सोनू सूद के नाम से थाली, डिशेज और रेस्टोरेंट्स भी फैंस खोल चुके हैं। कई फैंस ने अपने शरीर पर सोनू सूद की फोटो का टैटू भी बनवाया हुआ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

यह भी पढ़ें- ‘Dream Girl 2’ में कम सीन से नाराज अनन्या! शिकायत लेकर पहुंचीं पिता के पास, चंकी पांडे ने लगाया पूजा को फोन और फिर…

सोनू सूद नहीं मनाते जन्मदिन

सोनू सूद एक सफल एक्टर होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं। शक्ति सागर नाम से उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला हुआ है। साथ ही Explurger नाम की एप्लिकेशन में भी उन्होंने इन्वेस्ट किया हुआ है। सोनू सूद ने एक बार बताया था कि मां के निधन के बाद से उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया है। हालांकि इस खास दिन पर वह अपने दोस्तों और करीबी लोगों से मुलाकात करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद जल्द ही फिल्म ‘फतेह’ में नजर आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar से लेकर परेश रावल तक, ये स्टार्स बड़े पर्दे पर निभा चुके हैं किन्नर का रोल

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 30 July 2023 at 07:56 IST