अपडेटेड 18 February 2026 at 12:28 IST

Sidharth Malhotra Father Death: सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन पर भावुक हुईं बहू कियारा, कहा- आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे

Sidharth Malhotra Father Passes Away: सुनील मल्होत्रा के जाने से सिद्धार्थ और उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। कियारा और सिद्धार्थ के भावुक शब्द यह साफ दिखाते हैं कि वे अपने पिता को कितना मानते और प्यार करते थे।

Follow : Google News Icon  
kiara Advani mourns idharth Malhotra father sunil Malhotra death shares emotional post on social media
Sidharth Malhotra Father Death | Image: Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का हाल ही में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से पूरा परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि सुनील मल्होत्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 13 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस मुश्किल समय में सिद्धार्थ की पत्नी और अभिनेत्री कियारा अडवाणी ने अपने ससुर के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर अपना दुख जाहिर किया है।

सच्चे और खुले दिल से किया मेरा स्वागत

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह अपने पति सिद्धार्थ और ससुर सुनील मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में सिद्धार्थ के पिता अकेले दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ कियारा ने एक भावुक नोट भी लिखा।

कियारा ने लिखा, “शुरुआत से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया। आपका प्यार, आपकी समझदारी और आपकी सादगी हमेशा हमारे साथ रही। आप हर किसी की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे और बिना किसी उम्मीद के सबके लिए देते रहते थे। आपकी आत्मीयता और उदारता हमेशा याद रहेगी।”

आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी

कियारा ने आगे लिखा, “आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत स्वभाव और आपका कोमल दिल मेरे साथ हमेशा रहेगा। आपने अपने पीछे प्यार, ईमानदारी और सच्चाई की ऐसी विरासत छोड़ी है, जो आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में जीवित रहेगी। आप हमेशा याद किए जाएंगे और हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”

Advertisement

सिद्धार्थ ने पिता को याद कर लिखा भावुक संदेश

इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया था। उन्होंने बचपन से लेकर जवानी तक पिता के साथ बिताए खास पलों की कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि उनके पिता ने उन्हें जिंदगी के सच्चे मूल्य सिखाए।

सिद्धार्थ ने लिखा कि उनके पिता अनुशासन और ताकत की मिसाल थे, लेकिन कभी अहंकार नहीं दिखाया। उन्होंने मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्र की जिम्मेदारी संभाली और बीमारी के समय भी हिम्मत नहीं हारी। यहां तक कि स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उनका हौसला बना रहा।

Advertisement

13 फरवरी को हुआ था निधन

खबरों के मुताबिक, सुनील मल्होत्रा का निधन 13 फरवरी को हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी सिद्धार्थ ने 17 फरवरी की रात सोशल मीडिया के जरिए दी। पिता के निधन की खबर मिलते ही सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली रवाना हो गए थे।

सुनील मल्होत्रा के जाने से सिद्धार्थ और उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। कियारा और सिद्धार्थ के भावुक शब्द यह साफ दिखाते हैं कि वे अपने पिता को कितना मानते और प्यार करते थे। इस कठिन समय में उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग परिवार के लिए संवेदना जता रहे हैं।

यह जरूर पढ़ें: Rashmika-Vijay Spotted: शादी की अटकलों के बीच रश्मिका-विजय देवरकोंडा एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, VIDEO VIRAL
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 12:09 IST