Kartik Aaryan पर टूटा दुखों का पहाड़, घाटकोपर हादसे में इन करीबियों को खोया; 56 घंटे बाद मिले शव
Ghatkopar Accident: बुधवार को घटनास्थल से दो शवों बरामद हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों लोग कोई और नहीं, कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kartik Aaryan Uncle-Aunt Died: 13 मई को मुंबई में बारिश आफत बनकर आई। तेज बारिश और आंधी की वजह से हालत बेहद खराब हो गए। वहीं मुंबई के घाटकोपर में इस दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। घाटकोपर में एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा गया था। हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हुई है।
हादसे में मरने वालों में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी भी शामिल थे। करीब 56 घंटों के बाद कार्तिक के मामा-मामी का शव बरामद हुआ है।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए कार्तिक आर्यन
जानकारी के मुताबिक बुधवार (16 मई) को घटनास्थल से दो शवों बरामद हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों लोग कोई और नहीं, कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। कार्तिक गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भी गए थे।
कैसे आए हादसे की चपेट में...?
कार्तिक के दिवंगत मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे। वहीं, उनकी मामी अनीता चंसोरिया हैं। दोनों जबलपुर के सिविल लाइंस स्थित मरियम चौक इलाके में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों कार से मुंबई गए थे और सोमवार को वापस आ रहे थे। लौटते वक्त ही वह कार में तेल डलवाने पेट्रोल पंप पर रुके थे। इसी दौरान हादसा जिसकी चपेट में दोनों आ गए।
Advertisement
बताया ये भी जा रहा है कि दोनों अपने बेटे अमेरिका जाने की तैयारी में थे। वहां उनका बेटा यश रहता है। कार्तिक के मामा-मामी की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जारी है रेस्क्यू ऑपरेशान
जान लें कि घाटकोपर में हादसे वाली जगह पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पेट्रोल पंप पर जो होर्डिंग गिरा, वो 15 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्रफल में लगा हुआ था और करीब 250 टन का था। वहीं हादसे का मुख्य आरोपी भवेश भिंडे की गिरफ्तारी भी हो गई है।