अपडेटेड 22 January 2022 at 17:33 IST
Kartik Aaryan: नए लुक में नजर आए कार्तिक आर्यन; शर्टलेस सेल्फी शेयर कर कही ये बात
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक सेल्फी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उन्हें लंबे समय के बाद क्लीन शेव करते देखा जा सकता है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी रोमांटिक फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह एक साथ कई फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। कार्तिक अपनी नई फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) और ‘शहजादा’(Shehzada) को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके साथ ही कई प्रोजेक्ट्स की शेड्यूल को पूरा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अनदेखी तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। इस तस्वीर में वह नए लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे देख कई तरह रिएक्शन भी मिले।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी बीजी शेड्यूल में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नई तस्वीर शेयर किए हैं। एक्टर ने अपने नए लुक को दिखाया है, इसमें वह क्लिन सेव में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने शर्टलेस हो कर पोज दिया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा '' स्मूथ लाइक बटर'' इस बटर लुक को देख फैंस के कमेंट्स मिल रहे हैं। बता दें एक्टर लंबे समय से शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी हेयरकट और क्लीन शेव को भी दिखाया है।
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने 'खून पासीना' के 45 साल पूरा होने पर शेयर की शूटिंग की तस्वीर; कहा- ‘ये पल कभी नहीं भूल सकता’
साइकिल चलाते वीडियो वायरल
Advertisement
हाल ही में कार्तिक आर्यन का साइकिल चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है, जिसमें देख सकते हैं कि वह मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर का यह अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। इसमें कार्तिक आर्यन आम लोगों की तरह ही सड़कों पर साइकिल चलाते हुए अपने घर की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। चेहरे पर काला मास्क पहने हुए नजर आए। इसे देख फैंस के भी लगातार कमेंट्स मिल रहे हैं। अधिकतर लोगों ने एक्टर की तारीफ की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा फ्रेंड की तरह निभाना चाहती हैं मां की भूमिका, इस फिल्म में शेयर की थी फिलिंग
Advertisement
कार्तिक की फिल्मों की बात करें, तो वह ‘शहजादा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो कि 2020 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर अला वैकुंठपुरमुलु (Ala Vaikunthapurramuloo ) की रीमेक है, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे। वह अगली बार हंसल मेहता निर्देशित ‘कैप्टन इंडिया’ में दिखाई देंगे और उन्होंने शशांक घोष की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘फ्रेडी’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है, जिसमें अनन्या पांडे भी होंगी।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 22 January 2022 at 17:28 IST
