अपडेटेड 23 November 2023 at 06:53 IST
Kartik Aaryan के बर्थडे बैश में लगा सितारों का मेला, रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग पोज देते दिखे एक्टर
Kartik Aaryan Bday Bash: कार्तिक आर्यन ने अपने 33वें बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी थ्रो की थी जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को चार चांद लगाते देखा गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kartik Aaryan Bday Bash: बॉलीवुड के यंग एंड हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन ने 22 नवंबर को अपना जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने 33वें बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी थ्रो की थी जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को चार चांद लगाते देखा गया।
खबर में आगे पढ़ें-
- कार्तिक आर्यन ने धूमधाम से मनाया अपना 33वां बर्थडे
- कृति सेनन, तारा सुतारिया, पूजा हेगड़े जैसे कलाकारों ने की शिरकत
- बर्थडे पर सिद्धिविनायक मंदिर गए थे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने धूमधाम से मनाया अपना 33वां बर्थडे
भूल भुलैया 2 स्टार की बर्थडे पार्टी में कई बड़े स्टार्स को एक साथ देखा गया। लगता है पार्टी का थीम ब्लैक था, तभी तो बर्थडे बैश में आए ज्यादातर मेहमानों ने इसी कलर का आउटफिट पहना हुआ था। खुद बर्थडे बॉय कार्तिक आर्यन भी ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस में अपनी पार्टी में पहुंचे थे। उन्हें देखते ही पैपराजी ने उन्हें बर्थडे विश करना शुरू कर दिया। कार्तिक ने पैपराजी के साथ बर्थडे केक भी काटा था।
कृति सेनन, तारा सुतारिया जैसे कलाकारों ने की शिरकत
कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में कृति सेनन और तारा सुतारिया भी ब्लैक ड्रेस में पहुंची थी जिसमें दोनों काफी गॉर्जियस लग रही थी। पार्टी से कार्तिक और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इस बीच, मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े पिंक आउटफिट में कहर ढा रही थी। उनके अलावा, एक्ट्रेस वाणी कपूर ने येलो ड्रेस में पार्टी में आग लगा दी।
Advertisement
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी कार्तिक आर्यन के बर्थडे बैश में एक साथ पहुंचे थे। जहां रकुल ने रेड हॉट ड्रेस पहनी थी, वहीं उनके बॉयफ्रेंड जैकी ग्रे टीशर्ट, ब्लैक पैंट्स और ब्लैक ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे।
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रवीना टंडन भी अपनी बेटी राशा के साथ पार्टी की शान बढ़ाने पहुंची। दोनों मां-बेटी ने भी इस पार्टी के लिए ब्लैक आउटफिट ही चुना था। दोनों ने वेन्यू में एंटर करने से पहले पैपराजी के लिए साथ में पोज भी दिए।
Advertisement
बर्थडे पर सिद्धिविनायक मंदिर गए थे कार्तिक आर्यन
बर्थडे बैश से पहले सत्यप्रेम की कथा स्टार सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। इस दौरान, एक्टर कुर्ता-पायजामा में नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दिया और फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 November 2023 at 06:43 IST