अपडेटेड 21 August 2021 at 17:05 IST

करीना कपूर खान ने शेयर की नन्हे Jeh की तस्वीर, 6 महीने के होने पर किया प्यारा पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के छोटे बेटे 'जेह अली खान' आज 6 महीने के हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
kareena kapoor treated fans with new photo of jeh on his 6 month birthday
kareena kapoor treated fans with new photo of jeh on his 6 month birthday | Image: self

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के छोटे बेटे 'जेह अली खान' (Jeh Ali Khan) आज 6 महीने के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने छोटे नवाब को हाथों में पकड़े हुए एक और खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर मालदीव की है, जहां करीना और उनका परिवार सैफ का जन्मदिन मनाने गए थे। 

करीना कपूर ने हाल ही में छोटे बेटे जेह की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि जनाब आज 6 महीने के हो गए हैं।  करीना ने अपने कैप्शन में लिखा- "आपको हमेशा प्यार, खुशी और साहस मिले।  Happy 6 Months My Life।" तस्वीर में करीना ने जेह को गोद में पकड़ा हुआ है। दोनों की यह तस्वीर देखने में बहुत प्यारी है। 

इस से पहले करीना ने जेह के साथ अपने मालदीव ट्रिप से एक और तस्वीर शेयर की थी। उस सेल्फी में करीना ने जेह को अपने गले से लगाया हुआ था। छोटे नवाब अपनी मां के ऊपर चैन से सो रहे थे। करीना ने तस्वीर के साथ एक स्टिकर कैप्शन भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, “लाइट्स कैमरा नेपटाइम”। 

बता दें कि करीना और सैफ ने फरवरी 2021 में अपने बेटे जेह का स्वागत किया था। अब तक करीना-सैफ ने उन्हें मीडिया से दूर रखा था लेकिन हाल ही में पैपराजी ने उनकी एक तस्वीर क्लिक की जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। जिसके बाद करीना ने जेह का चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। जेह का पूरा नाम कथित तौर 'जहांगीर अली खान' बताया जा रहा है। इस नाम की पुष्टि खुद करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी बाइबल में की है।

Advertisement

गौरतलब है कि उनके पहले बेटे तैमूर के नाम पर भारी विवाद हुआ था और इस बार भी कुछ ऐसा होता ही नजर आ रहा है। नेटिज़ेंस कपल को अपने बेटे का नाम जहांगीर रखने पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। 

करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी। अभिनेत्री ने 20 दिसंबर, 2016 को अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। वहीं  सैफ-करीना इस साल 21 फरवरी को जेह के माता-पिता बने हैं। दूसरी तरफ करीना के काम कि बात करें तो वो अगली बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan ने मालदीव वेकेशन में खींची सेल्फी, जेह के साथ शेयर की नैपटाइम फोटो     

Published By : Yashika Anand

पब्लिश्ड 21 August 2021 at 17:05 IST