अपडेटेड 30 December 2023 at 14:53 IST

Kareena Kapoor का खुलासा, कैमरे के सामने अटेंशन मिलने पर तैमूर पूछते हैं ये सवाल

Kareena Kapoor On Taimur: एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

Follow : Google News Icon  
Kareena Kapoor On Taimur
एक्ट्रेस करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ | Image: kareenakapoorkhan/Instagram

Kareena Kapoor On Taimur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल है। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग और फिटनेस के लिए जानी जाती है। करीना अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो सक्सेसफुल हैं ही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी अच्छी है। एक्टर सैफ अली खान से शादी करने के बाद उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया। जिनमें से उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • पैपराजी की अटेंशन पर तैमूर का सवाल
  • करीना कपूर ने किया खुलासा
  • तैमूर पूछता है 'क्या मैं VIP हूं'

तैमूर अपने जन्म के साथ ही कई लोगों के फेवरेट बन गए। जिसके बाद से लोग तैमूर के बारे में हर छोटी बात जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते थे। लिहाजा वह पैपराजी के भी फेवरेट स्टारकिड बन गए। ऐसे में तैमूर जहां भी दिखते वह कैमरे की सारी स्पॉटलाइट चुरा लेते थे। हालांकि कैमरे की इतनी अटेंशन मिलने के कारण तैमूर के मन में कई तरह के सवाल उमड़ते हैं। ये बात खुद उनकी मॉम करीना कपूर खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताई है।

जी हां, फोर्ब्स इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर के पैपराजी को लेकर आने वाले रिएक्शन पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, " मुझे लगता है कि अब वह पूरी तरह से इसका आदी हो गया है लेकिन यह मुश्किल है क्योंकि... मेरा मतलब है कि अगर आप उससे कहते हैं कि 'अपना चेहरा छिपाओ, यह मत करो, वह मत करो', मुझे लगता है कि यह बहुत ज्यादा होगा।"

करीना ने आगे बताया कि उन्होंने तैमूर को साफ तौर पर समझाने की कोशिश की है कि पैपराजी उनकी तस्वीरें इसलिए खींचते हैं क्योंकि उनके पेरेंट्स फेमस हैं, वह नहीं। इसके बाद करीना आगे  कहती हैं, "तो, वह मुझसे पूछते हैं कि, 'क्या मैं वीआईपी हूं?' और मैं कहती हूं, 'नहीं, आप नहीं हैं। हो सकता है कि आपके माता-पिता हों... मुझे नहीं पता। लेकिन आप नहीं हैं, आप कुछ भी नहीं हैं।"

Advertisement

बहरहाल, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह आखिरी बार सुजॉय घोष की फिल्म ‘जाने जान’ में नजर आई थीं। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। वहीं, एक्ट्रेस ‘द क्रू’, ‘द बकिंघम मर्डर्स’ और ‘सिंघम अगेन’ में जल्द ही नजर आने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें : पत्नी संग वेकेशन पर निकले Randeep Hooda, पति के बाल ठीक करती नजर आईं Lin Laishram; देखें Video

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 30 December 2023 at 14:53 IST