'दादी नियम तोड़ रही हैं...', कपिल शर्मा कराएंगे 'दादी की शादी', नई फिल्म की अनाउंसमेंट, कपूर खानदान की बेटी करेंगी डेब्यू

Daadi Ki Shaadi: कॉमेडियन कपिल शर्मा 'दादी की शादी' नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर दादी बनेंगी। वहीं, कपूर खानदान की बेटी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

Follow : Google News Icon  
Kapil Sharma new movie Daadi Ki Shaadi
Kapil Sharma new movie Daadi Ki Shaadi | Image: Instagram

Kapil Sharma movie: कपिल शर्मा की अगली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। कॉमेडियन जल्द ही 'दादी की शादी' नाम की फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म में उनके साथ फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा इस मूवी से कपूर खानदान की बेटी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की इंडस्ट्री में एंट्री होगी। फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

कपिल और नीतू ने साल 2025 में ही इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में शुरू कर दी थी। अब मूवी का ऑफिशियल नाम और पहला पोस्टर सामने आया है, जिसके बाद फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड हो रहे हैं।

फिल्म की सामने आई पहली झलक

'दादी की शादी' फिल्म के पोस्टर में लगभग पूरी कास्ट नजर आ रही है। एक तरफ कपिल शर्मा दिख रहे हैं तो दूसरी ओर एक्ट्रेस सादिया खतीब नजर आ रही हैं। दोनों के बीच खड़ी हैं नीतू कपूर, जो इस फिल्म में दादी बनी हैं। पोस्टर में नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की भी झलक देखने मिल रही है। उनके साथ जाने-माने साउथ एक्टर सरत कुमार नजर आ रहे हैं। फिल्म को आशीष आर मोहन ने डायरेक्ट किया है।ॉ

‘Gen D से Gen Z तक- सभी इनवाइटेड हैं…’

मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, "दादी इंटरनेट ब्रेक कर रही हैं और नियम भी। क्या परिवार उनके साथ है या उनके खिलाफ? 8 मई को रिलीज हो रही दादी की शादी में पता करें। Gen D से Gen Z तक- सभी इनवाइटेड हैं।"

Advertisement

'दादी की शादी' रिद्धिमा कपूर की पहली फिल्म होगी, जिसमें उन्हें अपनी मां नीतू के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा जा सकेगा। इससे पहले कपिल शर्मा की 'किस किसको प्यार करूं 2' रिलीज हुई थी। फिल्म ने 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। हालांकि ये फिल्म 'धुरंधर' के सामने कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। 'किस किसको प्यार करूं 2' महज 14.87 करोड़ का ही कारोबार कर पाई थी। ऐसे में कपिल को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी। देखना होगा कि यह फिल्म कैसा परफॉर्म करती है?

यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी के बर्थडे पर भजन संध्या का आयोजन, भक्ति में डूबे नजर आए 'धुरंधर' रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर ने किया गरबा; VIDEOS
 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड