अपडेटेड 20 January 2024 at 07:33 IST
'आज मेरी कल्पना सच हो गई', श्रीराम का मोहक बाल रूप देख मंत्रमुग्ध हुईं Kangana Ranaut
Ram Lalla Murti: राम मंदिर में स्थापना के लिए रामलला की तीन मूर्ति बनी थीं, जिसमें मूर्तिकार अरुण योगीराज की प्रतिमा का चुनाव हुआ।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kangana Ranaut on Ram Lalla Murti: प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज (19 जनवरी) को रामलला की पूरी मूर्ति के दर्शन हो गए हैं। शुक्रवार को मूर्ति की एक नई तस्वीर सामने आई, जिसमें रामलला का पूरा चेहरा दिखाई दिया। पहले गर्भगृह में स्थापित किए जाने के बाद रामलला की मूर्ति को कपड़े और चेहरे को ढका हुआ था। हालांकि आज इसे हटा दिया गया और रामलला की मूर्ति की संपूर्ण झलक देखने को मिली।
मनमोहक मुस्कान, माथे पर तिलक और चेहरे पर झलक रहा तेज... रामलला का ये बाल स्वरूप हर किसी को बहुत भाया। जिसने भी मूर्ति की पहली झलक देखी, वह बस इसे देखता ही रहा। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी रामलला की मूर्ति देख मोहित हो गईं। उन्होंने इस मूर्ति को बनाने वाले अरुण योगीराज की तारीफों के पुल बांधती नजर आईं।
रामलला की मूर्ति ने कंगना को किया मोहित
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रामलला की मूर्ति की तस्वीरें शेयर की। इसके साथ उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा सोचा था कि भगवान राम जब छोटे होंगे, तो ऐसे ही दिखते होंगे। इस मूर्ति से आज मेरी कल्पना जिंदा हो गई। अरुण योगीराज आप धन्य हों।"

Advertisement
कंगना ने आगे लिखा, "कैसी सुंदर और मन को मोह लेने वाली ये प्रतिमा है। कितना प्रेशर होगा अरुण योगीराज जी पर। और स्वयं परमेश्वर को ही पत्थर में थाम लेना... क्या कहें ये भी राम की ही कृपा हैं। अरुण योगीराज जी श्री राम जी ने स्वयं आपको दर्शन दिए हैं...आप धन्य हैं।" साथ ही कंगना ने कौशल्या नंदन रामलला भी लिखा है।"

Advertisement
राम जी के बाल स्वरूप के मनमोहक दर्शन
बता दें कि राम मंदिर में स्थापना के लिए रामलला की तीन मूर्ति बनी थीं, जिसमें मूर्तिकार अरुण योगीराज की प्रतिमा का चुनाव हुआ। ये मूर्ति 51 इंच की है।रामलला की सामने आई पूरी मूर्ति की तस्वीर में उनके बाल स्वरूप के मनमोहक दर्शन हो गए हैं। राम जी की मूर्ति में ओम, गणेश, चक्र, शंक, गदा, स्वस्तिक समेत कई धार्मिक प्रतीक देखे जा सकते हैं। प्रतिमा खड़ी मुद्रा में हैं। अरुण योगीराज ने रामलला की मूर्ति का निर्माण श्याम शिला पत्थर को तराश कर किया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 19 January 2024 at 22:19 IST