अपडेटेड 2 February 2024 at 13:05 IST

Poonam Pandey के निधन से सदमे में Kangana Ranaut, लिखा- ‘एक जवान महिला को कैंसर से खोना तबाही’

Poonam Pandey Passes Away: पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से जान चली गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पूनम के निधन पर दुख जताया है।

Follow : Google News Icon  
Kangana Ranaut on Poonam Pandey death
कंगना रनौत, पूनम पांडे | Image: instagram

Poonam Pandey Passes Away: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से जान चली गई है। उनकी उम्र 32 साल थी। उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ये दुखद खबर साझा की गई जिसके बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी पूनम पांडे के निधन पर दुख जताया है।

पूनम पांडे ने टीवी रिएलिटी शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था जिसकी होस्ट कंगना रनौत थीं। तेजस स्टार ने आज सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर रिएक्ट किया है। उन्होंने दुख जताते हुए लिखा- “यह बहुत ही दुखद है। एक जवान महिला को कैंसर से खोना एक तबाही है, ओम शांति"।

पूनम पांडे का 32 की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से हुआ निधन

पूनम पांडे के निधन की खबर सबसे पहले उनके सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई थी। एक पोस्ट किया गया जिसमें लिखा था कि “ये सुबह हम सबके लिए मुश्किलों भरी थी। ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हमने अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। वह आज तक हर किसी के साथ प्यार और दयालुता के साथ पेश आई हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम सब आपसे प्राइवेसी की मांग करते हैं ताकि उन्हें प्यार से याद कर सकें”।

पूनम पांडे का कानपुर में हुआ था निधन

इस बीच, उनकी पीआर टीम ने भी एक बयान जारी करते हुए उनकी मौत से जुड़ी कुछ जानकारी दी है। 

Advertisement

टीम के बयान में लिखा है- “जब उन्होंने अंतिम सांस ली, तब वह अपने होमटाउन कानपुर में थीं। उनके अंतिम संस्कार के बारे में बाद में बताया जाएगा। आज की सुबह हम सबके लिए कठिन थी। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है”। 

ये भी पढ़ेंः Poonam Pandey का निधन, सर्वाइकल कैंसर से 32 साल की उम्र में हुई मौत
 

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 2 February 2024 at 12:45 IST