अपडेटेड 2 August 2023 at 08:20 IST

Oppenheimer की फैन हुईं Kangana Ranaut, भगवद गीता वाले इंटीमेट सीन पर बोलीं- ये भी तो भक्ति…

‘ओपेनहाइमर’ के जिस सीन पर देशभर में विवाद हो रहा है, उसका अब कंगना रनौत ने बचाव किया है।

Follow : Google News Icon  
Kangana Ranaut on Oppenheimer
Kangana Ranaut on Oppenheimer | Image: self

Kangana Ranaut on Oppenheimer: जहां भारत में हॉलीवुड बायोपिक ‘ओपेनहाइमर’ (Oppenheimer) को लेकर इतना विवाद छिड़ा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इसकी तारीफ में कसीदे पढ़ती नहीं थक रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म देखी और इससे जुड़े बवाल पर रिएक्ट किया है।

खबर में आगे पढ़ें-

  • कंगना रनौत को पसंद आई ‘ओपेनहाइमर’
  • भगवत गीता से जुड़े विवाद पर किया रिएक्ट
  • क्रिस्टोफर नोलन की फैन हुईं कंगना

(‘ओपेनहाइमर’ को लेकर भारत में विवाद जारी, Image: nolananalyst/Twitter)

कंगना रनौत को पसंद आई ‘ओपेनहाइमर’

Advertisement

क्वीन फेम एक्ट्रेस को ना केवल फिल्म पसंद आई, बल्कि उन्होंने फिल्म के एक सीन पर हो रहे विवाद का बचाव भी किया। दरअसल, मुख्य किरदार फिल्म में एक इनटिमेट सीन के दौरान भगवत गीता (Bhagavad Gita) का श्लोक पढ़ता है जिसके बाद लोग भड़क उठे हैं। वह इस तरह गीता के इस्तेमाल पर आगबबूला हो गए हैं और फिल्म से इस सीन को हटाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, कंगना को इस सीन में कोई बुराई नजर नहीं आई।

पंगा स्टार ने कहा कि ये तो मुख्य किरदार की भक्ति थी। उनका कहना है कि ओपेनहाइमर जैसा यहूदी व्यक्ति हिंदू देवताओं को धार्मिक दृष्टि से नहीं देखेगा। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर फिल्म में वह भगवान विष्णु से प्रभावित हैं तो ये उनकी सच्ची भक्ति है।' 

Advertisement

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म की फैन हुईं कंगना

कंगना रनौत ने हाल ही में ‘ओपेनहाइमर’ देखी जिसके बाद वह क्रिस्टोफर नोलन की मुरीद हो गई हैं। उन्होंने ‘ओपेनहाइमर’ को उनका ‘बेस्ट काम’ बताया। उन्होंने कहा कि ‘अगर सिनेमैटिक ऑर्गेज्म नाम की कोई चीज है तो उनके लिए वो ओपेनहाइमर है’।

ये भी पढ़ेंः फिल्म 'ओपेनहाइमर' के इंटीमेट सीन पर बढ़ा विवाद, भगवद् गीता के अपमान पर भड़के लोग!

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 2 August 2023 at 08:09 IST