अपडेटेड 10 January 2024 at 08:23 IST

बचपन में ये एक्ट्रेस हुई थी यौन शोषण का शिकार, आज है नामी अदाकारा; मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

Kalki Koechlin Birthday: एक्ट्रेस कल्कि कोकलां आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Kalki Koechlin
एक्ट्रेस कल्कि कोकलां | Image: YouTube

Kalki Koechlin Birthday: बॉलीवुड की दमदार अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल कल्कि कोकलां आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म 'देव डी' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस अपनी पहली ही फिल्म से छा गई थीं। इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा था जब कल्कि की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव थे।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • कल्कि कोकलां का 40वां बर्थडे
  • यौन शोषण का हो चुकी हैं शिकार
  • मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

खुद बताई यौन शोषण की घटना

दरअसल, 'देवी डी' की ये पॉपुलर एक्ट्रेस बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुकी है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए पोस्ट कर किया था। उन्होंने लिखा था कि 'जब मैं 9 साल की थी तो मैंने शारीरिक संबंध बनाए थे। ये मेरी गलती थी। तब मुझे इस चीज के बारे में इतना पता नहीं था।'

Advertisement

इसके बाद एक्ट्रेस ने आगे लिखा था, 'मुझे बस इस बात की चिंता थी कि गलती से भी मेरी मां को इस बारे में पता ना चले। इसलिए मैंने कई सालों तक उनसे ये बात छिपा कर रखी थी।' हालांकि एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई इस घटना का खुलासा इसलिए किया था ताकि वह बाल यौन शोषण के प्रति लोगों में जागरूकता फैला सकें।

एक्टिंग के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

Advertisement

कल्कि को साल 2009 में आई उनकी पहली डेब्यू फिल्म 'देव डी' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस को फिल्म 'मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ' में दमदार एक्टिंग करने के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

डायरेक्टर से की थी शादी

इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को कुछ साल डेट करने के बाद 2011 में उनसे शादी कर ली थी। हालांकि कल्कि अनुराग से 14 साल छोटी थीं। जिस कारण ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका और दोनों में मतभेद होने शुरू हो गए। इसके बाद साल 2015 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था।

बिना शादी किए बनी मां

अनुराग कश्यप से तलाक लेने के बाद कल्कि का नाम गाय हर्शबर्ग नाम के एक व्यक्ति के साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि इन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। वहीं, कल्कि ने इन सभी परिस्थियों के बीच साल 2020 मेंएक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने सैफो रखा है। बहरहाल, कल्कि को आखिरी बार फिल्म 'गोल्डफिश' में देखा गया था। 

ये भी पढ़ें : Makar Sankranti 2024: इस मकर संक्रांति पर चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, बन रहा दुर्लभ संयोग

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 January 2024 at 08:23 IST