अपडेटेड 8 May 2024 at 13:19 IST
काजोल ने सेलिब्रेट किया 'नो डाइट डे', बन मस्का का लिया आनंद
Kajol: एक्ट्रोस काजोल ने बन मस्का खाते हुए 'नो डाइट डे' सेलिब्रेट किया।
- मनोरंजन समाचार
- 1 min read

Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह "बन मस्का" का आनंद लेती नजर आ रही हैं।
काजोल ने सोशल मीडिया एक्स पर यह तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह बिस्तर पर बैठे हुए अपनी एक दोस्त के साथ 'बन मस्का' का आनंद लेती दिख रही हैं। उन्होंने 'बन मस्का' के साथ "नो डाइट डे" सेलिब्रेट किया।
एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''पोस्ट करना भूल गई, खाना याद रहा।'' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में "प्रायोरिटीज", "नो डाइट डे", "लेट पोस्ट" और "बन मस्का" लिखा है।
सोशल मीडिया की शौकीन काजोल अक्सर अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए तस्वीरें, मीम्स और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
Advertisement
काजोल जल्द ही कृति सेनन और शाहीर शेख के साथ 'दो पत्ती' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस पिछली बार 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'द ट्रायल' में नजर आई थीं।
'दो पत्ती' एक दिलचस्प मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसका निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है। इस फिल्म में उत्तर भारतीय पहाड़ियों की एक मनोरंजक कहानी है।
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 8 May 2024 at 13:19 IST