3 दिन में 50 करोड़ पार, Jolly LLB 3 ने ‘केसरी 2’ और ‘जाट’ को पछाड़ा, हासिल किया ये मुकाम
Jolly LLB 3 Day 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड खत्म कर लिया है जिसके आंकड़े कमाल के हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jolly LLB 3 Day 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी का कॉमिक कोर्टरूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहा है। दर्शकों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि थिएटर में फिल्म देखने वालों की लाइन लग रही है। अब इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड खत्म कर लिया है जिसके आंकड़े कमाल के हैं।
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से कमाल के रिव्यू मिल रहे हैं। इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म ने तीन दिनों में ही हाफ सेंचुरी मार ली है।
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने डे 3 कितने कमाए?
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने 12.5 करोड़ रुपये के साथ बढ़िया शुरुआत की थी। फिर वीकेंड आते ही इसने काफी लंबी छलांग लगाकर सबको हैरान कर दिया। दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 60% की ग्रोथ दिखाते हुए 20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। अब इसके तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
Sacnilk द्वारा दिए गए अर्ली ट्रेंड की माने तो, 'जॉली एलएलबी 3' ने रिलीज के बाद पहले रविवार यानि तीसरे दिन लगभग 21 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
Advertisement
'जॉली एलएलबी 3' ने ‘केसरी 2’, ‘जाट’ को चटाई धूल
'जॉली एलएलबी 3' ने अपने पहले वीकेंड में 53.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ये 2025 में नौवीं सबसे ज्यादा ओपनिंग वीक कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इसने अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ (29.62 करोड़) और ‘जाट’ (40.62 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
यहां देखें टॉप 10 ओपनिंग वीक कलेक्शन-
वॉर 2: 179.25 करोड़ (4 दिन)
Advertisement
छावा: 121.43 करोड़
हाउसफुल 5: 91.83 करोड़
सिकंदर: 86.44 करोड़
सैयारा: 84.5 करोड़
रेड 2: 73.83 करोड़ (4 दिन)
स्काई फोर्स: 73.2 करोड़
सितारे जमीन पर: 57.30 करोड़
जॉली एलएलबी 3: 53.50 करोड़
जाट: 40.62 करोड़ (4 दिन)