अपडेटेड 14 February 2024 at 21:02 IST

जींस-टी शर्ट और हाथों में गुलाब... फीमेल फैंस के साथ टाइगर श्रॉफ ने सेलिब्रेट किया Valentines Day

Valentines Day को हर कोई अपने-अपने तरीके से मना रहा है। वहीं इस दिन को Tiger Shroff ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया।

Follow : Google News Icon  
Tiger Shroff celebrated Valentines
Tiger Shroff ने फैंस के साथ मनाया वैलेंटाइन डे | Image: varindertchawla instagram

Tiger Shroff Celebrated Valentine's Day With Fans: 14 फरवरी 2024 वैलेंटाइन डे को हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी प्यार के इस खास दिन पर जश्न मना रहे हैं और अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फीमेल फैंस के साथ वैलेंटाइन डे मनाते नजर आए।

Tiger Shroff इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मिया छोटे मियां' (Bade Miyan Chhote Miyan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और इस मूवी के प्रमोशन के लिए वह अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर का फीमेल फैंस के साथ वैलेंटाइन जे सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है।

जींस-टी शर्ट और हाथों में गुलाब लिए नजर आए Tiger Shroff

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टाइगर श्रॉफ फैंस के साथ वैलेंटाइन डे मनाते नजर आए। इस दौरान एक्टर को पर्पल टी शर्ट के साथ जींस और हाथों में गुलाब लिए हुए देखा जा सकता है। टाइगर ने फैंस से रोजेस लिए और फिर उनके साथ पोज भी दिया। एक्टर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें… Vastu Tips: मैरिड लाइफ में बढ़ाना है प्यार? तो बेडरुम में लगाएं ये पौधे, होंगे कई फायदे

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म 'बड़े मिया छोटे मियां'

Tiger Shroff जल्द ही फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां (Bade Miyan Chhote Miyan) में नजर आने वाले हैं। इस धमाकेदार मूवी का टीजर रिलीज किया जा चुका है। इसमें टाइगर अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। टीजर में Akshay Kumar और टाइगर श्रॉफ की अपने दुश्मन पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ भीषण लड़ाई देखी गई है, जो भारत को नष्ट करना चाहता है। फिल्म एक्शन से भरपूर स्टंट का वादा करती है। यह फिल्म ईद 2024 के मौके पर बड़े मियां छोटे मियां बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें…  Beauty Tips: चेहरे पर चाहिए नूरानी निखार, तो रोजाना पिएं इस सब्जी का जूस, मिलेंगे कई फायदे

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 14 February 2024 at 20:11 IST