गलत तरीके से छूआ, हाथ पकड़कर खींचा... 'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन सैंडलस से देहरादून कॉन्सर्ट में भीड़ ने की बदसलूकी- VIDEO
Jasmine Sandlas Viral Video: 'धुरंधर' सिंगर जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ बदसलूकी होते हुए साफ झलक रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jasmine Sandlas Viral Video: देहरादून में 'धुरंधर' सिंगर के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' के गानों से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली सिंगर जैस्मिन सैंडलस देहरादून में एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए पहुंची थीं। इस शो में हजारों की संख्या में फैंस मौजूद थे और जैस्मिन ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से माहौल को खुशनुमा बना दिया था। हालांकि, शो के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
कॉन्सर्ट के दौरान घटी घटना
जब जैस्मिन स्टेज के किनारे पर फैंस से मिलने और उनका अभिवादन स्वीकार करने के लिए पहुंचीं, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिंगर को असहज महसूस कराया गया है। इस घटना के बाद वहां मौजूद बाकी के लोगों में धक्का-मुक्की और झगड़ा भी शुरू हो गया। हालांकि, इस पूरे विवाद को लेकर जैस्मिन सैंडलस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखने के बाद लोग जैस्मिन के समर्थन में उतर आए हैं और इसे शर्मनाक बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सिंगर के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है और आरोपी को माफी मांगनी चाहिए।
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का यह भी दावा है कि बदसलूकी करने वाली एक लड़की थी। गौरतलब है कि जैस्मिन सैंडलस का यह कॉन्सर्ट अपनी भारी भीड़ के कारण पहले भी सुर्खियों में रहा है। हाल ही में जैस्मिन ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी से शादी की बात सार्वजनिक कर चर्चा बटोरी थी।