अपडेटेड 25 October 2025 at 07:51 IST

‘ये सबसे बुरा है…’; जान्हवी कपूर ने करवाई है Buffaloplasty? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल, जानिए क्या होती है ये सर्जरी

Janhvi Kapoor on Buffaloplasty Surgery: जान्हवी कपूर हाल ही में शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में नजर आई थीं जहां उन्होंने लिप और नोज सर्जरी करवाने की अफवाहों पर साफ-साफ अपनी बात रखी।

Follow : Google News Icon  
Janhvi Kapoor on Buffaloplasty Surgery
Janhvi Kapoor on Buffaloplasty Surgery | Image: instagram

Janhvi Kapoor on Buffaloplasty Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर सालों से खबरें आती रही हैं कि उन्होंने ये लुक पाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। वो हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में नजर आई थीं जहां उन्होंने लिप और नोज सर्जरी करवाने की अफवाहों पर साफ-साफ अपनी बात रखी।

जान्हवी कपूर ने शो में बताया कि कैसे उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था जिसमें दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने बफेलोप्लास्टी सर्जरी (Buffaloplasty Surgery) करवाई है। 

जान्हवी कपूर ने करवाई है बफेलोप्लास्टी सर्जरी?

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फेम एक्ट्रेस ने शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में कहा कि "मैंने कुछ दिनों पहले एक वीडियो देखा था, जिसमें खुद को डॉक्टर बताने वाले एक शख्स ने कहा कि 'चलो रिव्यू करते हैं कि इस इंसान ने अपने चेहरे पर क्या-क्या करवाया है।' उन्होंने कुछ ऐसा भी कहा कि यह बफेलोप्लास्टी है।" उन्होंने बफेलोप्लास्टी करवाने की अफवाहों को खारिज कर दिया।

जाह्नवी कपूर ने उड़ाई फैंस की नींद, शादी के लग रहे कयास, फिर डिलीट की पोस्ट  - Janhvi kapoor instagram post delete 29 october date marriage rumours tmovg

एक्ट्रेस ने आगे कहा- "अगर कोई जवान लड़की इस तरह का वीडियो देखकर फैसला करती है कि 'मुझे भी ये बफेलोप्लास्टी करवानी है', और फिर अगर कुछ गलत हो जाता है, तो यह सबसे बुरी बात होगी।" जान्हवी ने कहा कि उन्होंने जो किया, सब सोच-समझकर किया था और इस चीज में उन्हें अपनी मां का मार्गदर्शन मिला था।

Advertisement

उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने से इनकार नहीं किया और कहा कि उन्होंने सोच-समझकर फैसला लिया था। धड़क स्टार ने आगे अपनी मां श्रीदेवी की सलाह शेयर करते हुए कहा कि उनकी मां हमेशा कहती थीं कि सुंदरता कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए होती है, ना कि कीमत तय करने के लिए। अपने लिए बदलाव करो, किसी डर या तुलना की वजह से नहीं।

बफेलोप्लास्टी सर्जरी क्या होती है?

बफेलोप्लास्टी को बुलहॉर्न लिप लिफ्ट भी कहा जाता है। ये एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है जो नाक और ऊपरी होंठ के बीच के स्पेस को कम करती है। इस प्रक्रिया से ऊपरी होंठ ज्यादा भरा हुआ दिखता है। जबकि रेड पार्ट अंदर की ओर मुड़ जाता है, जिससे वह पतला दिखाई देता है। बता दें कि कई लोग अपनी जवानी वापस पाने या सेलिब्रिटी जैसे भरे हुए होंठ पाने के लिए यह सर्जरी करवाते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 4: पहले फ्राइडे धड़ाम से गिरी आयुष्मान की फिल्म, क्या आगे निकल गए हर्षवर्धन?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 October 2025 at 07:49 IST