'वो सेक्सी बनने का कोई मौका नहीं छोड़ती...', जाह्नवी कपूर के बोल्ड सीन्स पर 'जर्सी' एक्ट्रेस ने साधा निशाना- बोलीं- खुद आई-कैंडी बनती है
राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के किरदार पर काफी बवाल मचा हुआ है। अब उनके बोल्ड सीन्स पर 'जर्सी' की एक्ट्रेस गायत्री छगंती भड़कते हुए बोली हैं कि जाह्नवी कपूर कोई बेचारी नहीं हैं, वह खुद आई कैंडी बनती है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म 'पेद्दी' में अपने रोल को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। फिल्म में उन्हें जिस तरह एक आई-कैंडी यानी सिर्फ ग्लैमर बढ़ाने के लिए पेश किया गया है, उससे दर्शक काफी निराश हैं। अब इस मामले में फिल्म के मेकर्स के साथ-साथ खुद जाह्नवी कपूर के चयन पर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिल्म 'जर्सी' की एक्ट्रेस गायत्री छगंती ने जाह्नवी कपूर पर निशाना साधा है।
बिना जरूरत के जबरदस्ती डाले गए सीन्स
कहा जा रहा है कि फिल्म पेद्दी में राम चरण और जाह्नवी कपूर के बोल्ड सीन्स का मुख्य कहानी से कोई लेना-देना नहीं था। दर्शक इस बात से हैरान हैं कि बिना किसी जरूरत के ऐसे सीन्स क्यों डाले गए हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा में हीरोइनों को इस तरह बोल्ड रूप में दिखाने पर पहले भी विवाद होते रहे हैं, और अब इस लिस्ट में जाह्नवी का नाम भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें एक बेचारी पीड़ित की तरह दिखा रहे हैं जो इस रोल में फंस गईं।
साउथ एक्ट्रेस गायत्री छगंती ने जाह्नवी को घेरा
जाह्नवी कपूर को बेचारी बताने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर साउथ एक्ट्रेस गायत्री छगंती ने तीखा पलटवार किया है। गायत्री ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि जाह्नवी को बेचारी कहना बिल्कुल गलत है क्योंकि वह अपनी लगभग हर फिल्म में खुद ही आई-कैंडी बनकर आती हैं। गायत्री के मुताबिक, सच तो यह है कि कोई उन्हें अच्छी एक्टिंग के लिए फिल्मों में नहीं लेता। वह हर फिल्म में अपने कपड़ों के जरिए किरदार को सेक्सी बनाने का मौका नहीं छोड़तीं हैं, चाहे कहानी कुछ भी हो। उनकी पूरी इमेज ही सिर्फ उनका शरीर बनकर रह गई है।
पिछली फिल्मों का उदाहरण देकर साधा निशाना
गायत्री ने जाह्नवी के पिछले रोल्स का जिक्र करते हुए कहा कि किरदार के हिसाब से ग्लैमर दिखाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन जाह्नवी की फिल्मों में यह जरूरत से ज्यादा होता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि 'परम सुंदरी' में जाह्नवी के पारंपरिक कपड़ों को भी जानबूझकर सेक्सी लुक दिया गया है। केरल के गांव वाले एक गाने में वह अचानक बेहद बोल्ड कपड़े पहनकर नाचने लगीं थीं। वहीं 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में एक प्री-स्कूल टीचर का रोल करते हुए भी उनका क्लीवेज साफ दिख रहा था। गायत्री के अनुसार जाह्नवी खुद ऐसे किरदारों को चुनती हैं।
Advertisement
जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट
इस विवाद के बीच जाह्नवी कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वह जल्द ही डायरेक्टर राज मेहता की फिल्म 'लग जा गले' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में होंगे, हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।