अपडेटेड 29 January 2023 at 10:07 IST
Janhvi Kapoor: कजरारे नैना, नाक में नथनी... जान्हवी कपूर ने नए लुक से गिराई हुस्न की बिजलियां
Janhvi Kapoor Latest Photoshoot: जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है जो खूब वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Janhvi Kapoor Latest Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बेहद कम समय में अच्छी पहचान हासिल कर ली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी कड़ी में 'मिली' स्टार ने हाल ही में एक लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट करवाया जिसकी झलक उन्होंने शेयर की है।
'गुंजन सक्सेना' स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो ब्राउन कलर की ब्लाउजलेस सिल्क साड़ी (Janhvi Kapoor in Sari) में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस दौरान न्यूड मेकअप कर रखा था। साथ ही स्मॉकी आइज और नाक में नथनी डालकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।
'धड़क' स्टार ने जब से इन तस्वीरों को शेयर किया है, तबसे ही ये जमकर वायरल (Janhvi Kapoor Bold Photoshoot goes Viral) हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं और जमकर पसंद कर रहे हैं। उनके लुक में जो सबसे खास बात देखने मिल रही है वो उनकी नोज रिंग है। उनकी नोज रिंग फैंस को सबसे ज्यादा दीवाना बना रही है। वहीं एक्ट्रेस के फैंस फोटोज पर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। इसके साथ ही आमजन से लेकर सेलेब्स तक भी उनके इस बोल्ड लुक की सराहना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जान्हवी का लुक बहुत सुंदर है और लोग इस पर हार्ट इमोजी भी ड्रॉप कर रहे हैं।
Advertisement
वहीं इससे पहले भी जान्हवी कपूर ने ऐसा ही एक फोटोशूट करवाया था जो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस भीगी सफेद साड़ी में नजर आईं थीं। उनकी इन तस्वीरों की भी फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
जान्हवी कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
Advertisement
जान्हवी के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'मिली' में देखा गया था। वह अब राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें 'बवाल' में वरुण धवन के साथ भी देखा जाएगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 January 2023 at 10:03 IST