अपडेटेड 8 November 2023 at 07:38 IST
I'm All Yours: जान्हवी कपूर के लिए शिखर ने खुलेआम किया प्यार का इजहार! वायरल हो गया पोस्ट
Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya: शिखर पहाड़िया का एक कमेंट वायरल हो रहा है जिसे देखकर लग रहा है कि शायद उन्होंने जान्हवी कपूर संग अपने कथित रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के डेटिंग रूमर्स लंबे समय से उड़ रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। कभी दोनों तिरुपति मंदिर में दर्शन करने जाते हैं तो कभी शिखर एक्ट्रेस को चीयर करते दिखते हैं। इस बीच, शिखर का एक सोशल मीडिया कमेंट वायरल हो रहा है जिसे देखकर लग रहा है कि शायद उन्होंने अपने कथित रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
खबर में आगे पढ़ें-
- जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का क्यूट PDA वायरल!
- क्या जान्हवी-शिखर ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल?
- जान्हवी से शिखर बोले- ‘मैं आपका हूं’
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का क्यूट PDA वायरल!
कुछ दिन पहले जान्हवी कपूर के करीबी दोस्त ओरहान अवत्रामानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें शिखर पहाड़िया के साथ खुशी कपूर और सारा अली खान भी नजर आई थीं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए धड़क स्टार ने लिखा- ‘शिकू’। उन्होंने एक और कमेंट किया था जिसपर शिखर ने रिप्लाई दिया- ‘मैं पूरी तरह से आपका हूं’। ये कमेंट अब वायरल हो रहा है जिसके बाद इसे डिलीट कर दिया गया।
फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है और वे सवाल कर रहे हैं कि क्या आखिरकार जान्हवी और शिखर ने अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लिया है। भले ही ये कमेंट्स अब सोशल मीडिया पोस्ट से हटा दिए गए हो लेकिन ये आग की तरह इंटरनेट पर फैल गए हैं।
Advertisement
मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में भी दिखे साथ
कुछ दिन पहले जान्हवी और शिखर को मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में भी साथ देखा गया था। दोनों पार्टी के बाद एक साथ गाड़ी में बैठकर चले गए। इसके अलावा, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने भी एक फोटो शेयर की थी जिसमें जान्हवी और शिखर को एक साथ पोज देते देखा गया।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 November 2023 at 07:33 IST