अपडेटेड 23 January 2024 at 09:13 IST
Ileana D'Cruz हुईं लाडले बेटे Koa की शैतानियों से चोटिल, वीडियो शेयर कर बोलीं- ये बच्चा…
Ileana D'Cruz Baby: इलियाना डीक्रूज ने अपनी एक सेल्फी अपलोड की है जिसमें वह काफी थकी हुई नजर आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ileana D'Cruz Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने अगस्त 2023 में अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan) को जन्म दिया था और तबसे अपने मदरहुड को जमकर एंजॉय कर रही हैं। उनका सोशल मीडिया हैंडल उनके और उनके बेटे की प्यार भरी तस्वीरों से भरा पड़ा है। इस बीच, बर्फी स्टार ने इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह मां बनने के स्ट्रगल के बारे में बात करती दिख रही हैं।
मां बनना जितना खूबसूरत अहसास होता है, उतना ही बड़ी जिम्मेदारी भी होती है। मुबारकां फेम एक्ट्रेस कभी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए मां बनने की दिक्कतों के बारे में बताने से हिचकिचाती नहीं हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है जब उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनकी सूजी और थकी आंखों के लिए उनका लाडला बेटा ही जिम्मेदार है।
बेटे को लेकर इलियाना डीक्रूज का प्यार भरा पोस्ट
इलियाना डीक्रूज ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी में अपनी एक सेल्फी अपलोड की है जिसमें वह काफी थकी हुई नजर आ रही हैं। फिर भी बॉलीवुड एक्ट्रेस फोटो में हल्का हल्का मुस्कुरा रही हैं। आगे उन्होंने एक क्यूट सी वीडियो क्लिप भी शेयर की जिसमें उनका नन्हा मुन्ना कोआ एक्ट्रेस को लात मारता दिख रहा है।
इसके साथ फटा पोस्टर निकला हीरो फेम एक्ट्रेस ने एक बड़ा मजेदार सा कैप्शन भी लिखा है। इलियाना ने बताया कि कैसे हर उस मां के पीछे एक शैतान सा बच्चा होता है जो एक खूबसूरत और नो-मेकअप सेल्फी के जरिए ये छिपाने की कोशिश कर रही होती है कि वह इतनी रातों से सोई नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये भी लिखा कि यही शैतान बच्चा उनकी खुशी का जरिया है और उनके हाथ की चोट का कारण भी।
Advertisement
अब इस फिल्म में दिखेंगी इलियाना डीक्रूज
इलियाना डीक्रूज फिलहाल अपने पार्टनर और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह मैटरनिटी ब्रेक पर थीं और फैंस उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लगता है कि इलियाना ने उनकी सुन ली और बड़ा सरप्राइज देते हुए अपने अगले प्रोजेक्ट ‘दो और दो प्यार’ (Do Aur Do Pyaar) का ऐलान कर दिया है।
इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति भी अहम रोल में नजर आएंगे।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः जब Amitabh Bachchan को देखते ही PM Modi ने जोड़े हाथ, किया ये सवाल, CM Yogi से भी मिले एक्टर
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 January 2024 at 09:13 IST