अपडेटेड 15 October 2021 at 20:57 IST
'हम दो हमारे दो': राजकुमार राव और कृति सेनन का 'बांसुरी' गाना हुआ रिलीज, देखें धमाकेदार VIDEO
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'हम दो हमारे दो' का गाना 'बांसुरी' रिलीज हो गया है। इस गाने में एक्ट्रेस का धमाकेदार डांस दिख रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'हम दो हमारे दो' (Hum Do Hamare Do) को लेकर सुर्खियों में हैं। दिनेश विजन निर्देशित फिल्म 29 अक्टूबर को डिजिटल रूप से प्रीमियर के लिए तैयार है। शुक्रवार को फिल्म का 'बांसुरी' (Bansuri’) गाना रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
कृति सेनन और राजकुमार राव की फिल्म का 'बांसुरी' (Bansuri’) गाना शुक्रवार को रिलीज हुआ है। इसमें पंजाबी गीत और बीट्स शामिल हैं, जिसे सुनकर दर्शक भी डांस फ्लोर पर थिरकने पर मजबूर हो सकते हैं। वीडियो अपलोड होते ही फैंस का शानदार रिस्पांस मिल रहा है। गाने में दोनों के डांस को खासतौर पर पसंद किया जा रहा है।
'हम दो हमारे दो' के निर्माताओं ने अपना पहला गाना 'बांसुरी' रिलीज किया है। इस गाने में राजकुमार राव और कृति सेनन को पंजाबी बिट्स पर शानदार धमारेदार डांस करते हुए देखा गया है। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया था, जबकि असीस कौर, देव नेगी, आईपी सिंह और सचिन-जिगर ने ऑल-न्यू सिंगल को अपनी आवाज दी है। गाने के बोल शेली ने लिखे हैं। इस दौरान कृति सेनन ने ट्विटर पर गाने के रिलीज होने की घोषणा की और माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर यूट्यूब वीडियो को शेयर किया।
शेयर किया फिल्म का टीजर
हाल ही में फिल्म का टीजर शेयर किया गया। इसके साथ दोनों कलाकारों ने अपने फैंस के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया। टीजर में फिल्म के कुछ मजेदार झलक देखने को मिले हैं, जिसे पसंद किया जा रहा है। कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'हम दो हमारे दो' का टीजर शेयर किया है, जिसमें कई सीन नजर आ रहे हैं। इस टीजर के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की गई। टीजर में परेश रावल, रत्ना पाठक शाह, अपारशक्ति खुराना, प्राची शाह पांड्या सहित पूरी स्टार कास्ट की एक झलक देख दिखाई गई है।
Advertisement
29 अक्टूबर को होगी फिल्म रिलीज
कृति ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'ये दिवाली... फैमिलीवाली! पेश है #HumDoHamareDo स्ट्रीमिंग का टीजर जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार #DisneyPlusHotstarMultiplex पर।” यह फिल्म 29 अक्टूबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर डिजिटल रूप से रिलीज होगी।
Advertisement
अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और कृति सनोन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'हम दो हमारे दो' (Hum Do Hamare Do) का लोगों को काफी दिनों से इंतजार था। इस फिल्म में राजकुमार राव और कृति सनोन के अलावा परेश रावल (Paresh Rawal) और रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 15 October 2021 at 20:57 IST