अपडेटेड 10 July 2021 at 21:08 IST
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान 'Vikram Vedha' के हिंदी रीमेक में एक साथ आएंगे नजर, जानें कब होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगी। एक्टर्स टॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में साथ काम करेंगे। यह फिल्म अगले साल 2022 में सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस खबर का ऐलान किया। फिल्म के एक्टर्स- ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की घोषणा करते हुए, उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक जोड़ी गायत्री- पुष्कर द्वारा किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने हिंदी रीमेक की रिलीज का भी ऐलान किया, उनहोने कहा फिल्म 2022 में आने वाली 30 सितंबर को सिनेमाघरो में दस्तक देगी। फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं और इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें टॉलीवुड फिल्म 'विक्रम वेधा' 2017 में 21 जून को रिलीज हुए थी। यह फिल्म विक्रम नाम के एक पुलिस वाले की कहानी बताती है जो वेधा का पीछा करता है। वेधा के सरेंडर करने के बाद, वो विक्रम को एक कहानी सुनाता है जो उसके जीवन को संकट में डाल देती है। 'वाई नॉट' स्टूडियोज द्वारा निर्मित, फिल्म में साउथ के कुछ सबसे बड़े सितारे जैसे 'आर माधवन', 'विजय सेतुपति', 'प्रेम कुमार', 'हरीश पेराडी', 'श्रद्धा श्रीनाथ' और 'अच्युत कुमार' शामिल हैं।
Advertisement
Published By : Yashika Anand
पब्लिश्ड 10 July 2021 at 21:11 IST