अपडेटेड 15 June 2024 at 14:08 IST

हनी सिंह ने सोनाक्षी-इकबाल की शादी की पुष्टि की, कहा- 'जरूर आऊंगा'

Honey Singh on Sonakshi-Iqbal's wedding: सिंगर हनी सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पुष्टि की है।

Sonakshi-Iqbal's wedding
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल | Image: IANS

Sonakshi-Iqbal's wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने जा रही हैं, हालांकि इस पर अभी तक न ही सोनाक्षी और न ही जहीर की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है। लेकिन सिंगर और रैपर हनी सिंह ने कपल की शादी की पुष्टि कर दी है।

हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ''इस वक्त मैं लंदन में ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग कर रहा हूं। लेकिन मैं अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी में शामिल होने के लिए जरूर समय निकालूंगा। उनका मेरे करियर में बड़ा सपोर्ट रहा है और उन्होंने जिदंगी में कई बार मेरी मदद भी की है। पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं!! भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें।''

बता दें कि हनी सिंह और सोनाक्षी ने दो म्यूजिक वीडियो 'देसी कलाकार' और 'कलास्टार' में साथ में काम किया है। ये दोनों सॉन्ग सुपरिहट साबित हुए।

हाल ही में सोनाक्षी और जहीर की शादी का एक ऑडियो वेडिंग इनवाइट लीक हुआ था, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की आवाज थी। इस इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर कहते हैं- 'आखिरकार वो पल आ गया है जब हम एक-दूसरे के रूमर्ड गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से ऑफिशियली हसबैंड और वाइफ बन जाएंगे।'

Advertisement

जहीर कहते हैं-'पिछले सात साल हमने अब तक हंसी-खुशी और प्यार से गुजारे। अब ये सेलिब्रेशन आप सबके बिना अधूरा है तो 23 जून को जो भी कर रहे हों, उसे छोड़ दीजिए और हमारे साथ पार्टी कीजिए। जल्द मिलते हैं।''

इस ऑडियो वेडिंग इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर की फोटो है और नीचे की ओर क्यूआर कोड है। इस कोड को देख माना जा रहा है कि इसी से वेडिंग पार्टी में एंट्री मिलेगी।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड से कई सेलेब्स शामिल होंगे, जिसमें आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा, संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग, चार लोग झुलसे

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 15 June 2024 at 13:24 IST