'आज मैंने तेरे नाम की राखी...', रक्षाबंधन पर शेफाली को यादकर भावुक हुए हिंदुस्तानी भाऊ, पति पराग ने भी निभाया एक फर्ज

हर साल रक्षाबंधन पर शेफाली के साथ राखी का त्योहार मनाने वाले हिंदुस्तानी भाऊ को इस बार बहन की कमी खूब खली। वहीं, पति पराग त्यागी ने भी शेफाली को यादकर उनके हिस्से का फर्ज निभाया।

Hindustani Bhau photos with shefali jariwala
रक्षाबंधन पर शेफाली को यादकर भावुक हुए हिंदुस्तानी भाऊ | Image: Instagram

देशभर में रक्षाबंधन का त्याहोर 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया। भाई-बहन के रिश्ते के सबसे खास दिन को आम से लेकर खास सभी ने सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज में इस पावन पर्व को का मनाया। मगर एक भाई को इस साल अपनी बहन की कमी खुब खली। पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हिंदुस्तानी भाऊ अपनी मुंहबोली बहन और दिवगंत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हो गए।

हर साल रक्षाबंधन पर शेफाली के साथ राखी का त्योहार मनाने वाले हिंदुस्तानी भाऊ को इस बार बहन की कमी खूब खली। उन्होंने खुद से अपने कलाई पर राखी बांधकर शेफाली के प्रति अपने कर्तव्य को निभाया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

शेफाली को यादकर भावुक हुए हिंदुस्तानी भाऊ 

हिंदुस्तानी भाऊ ने रक्षाबंधन के मौके पर शेफाली को याद कर एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें वो और शेफाली एक साथ नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, रक्षा बंधन की शुभकामनाएं बेटा, आज मैंने तेरे नाम की राखी खुद बांधी। Miss You। साथ ही फोटो पर लिखा है, राखी उसे बांधों जो आपका साथ आखिरी सांस तक दे। फोटो कोलाज में शेफाली के आखिरी सफर की फोटो लगी है।

हिंदुस्तानी भाऊ ने भाई शेफाली के नाम की राखी

हिंदुस्तानी भाऊ की इस पोस्ट ने सबका दिल छू लिया और सोशल मीडिया पर इसे देख फैंस भावुक हो रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 में हिन्दुस्तानी भाऊ और शेफाली जरीवाला की मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही दोनों के बीच भाई-बहन की काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग बन गई। हर साल शेफाली अपने भाई को राखी बांधती थी। वहीं, इस मौके पर शेफाली के पति पराग त्यागी ने भी बीवी के हिस्से का एक फर्ज निभाया।

Advertisement


पराग त्यागी ने निभाया पत्नी के हिस्से का फर्ज

शेफाली की मौत के बाद पराग बिल्कुल अकेले हो गए हैं। अक्सर पत्नी को यादकर सोशल मीडिया पर वो भावुक पोस्ट शेयर करते हैं। रक्षाबंधन पर पराग ने पत्नी शेफाली की के हिस्से का फर्ज निभाया। पराग ने शेफाली की ओर से अपने पेट डॉग सिम्बा और हाउस हेल्प राम को राखी बांधी, जैसा कि शेफाली हर साल किया करती थीं। इस खास पल को कैप्चर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेफाली के नाम पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

 मैं तुम्हारे सारे फर्ज निभाऊंगा-पराग त्यागी 

इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए पराग ने लिखा, "परी, तुम हमारे बच्चे सिम्बा और हमारे राम को राखी बांधती थीं। मैं चाहता हूं कि मेरे जरिए तुम यह परंपरा निभाती रहो। इसलिए, मैंने तुम्हारी ओर से सिम्बा और राम को राखी बांधी। अब मैं तुम्हारे सारे फर्ज निभाऊंगा। मरते दम तक तुमसे प्यार करता रहूंगा।"
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने पहली बार भाई को बांधी राखी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड