Bollywood Star Kids: ये स्टार किड्स जो अभी से हैं इतने फेमस, Videos पर मिलते हैं लाखों व्यूज

आज हम उन फिल्मी सितारों के बच्चे की बात करेंगे जो बड़े पर्दे पर आने से पहले ही छाए हुए हैं।

here are list of bollywood star kids who are big name before entering the industry
here are list of bollywood star kids who are big name before entering the industry | Image: self

आज फिल्मों में कई बॉलीवुड सितारों के बच्चे एंट्री कर चुके हैं। इनमें कई अपनी एक्टिंग और फिल्मों की वजह से दर्शकों का दिल जीतने में सफल भी रहे हैं। आज हम उन फिल्मी सितारों के बच्चे की बात करेंगे जो बड़े पर्दे पर आने से पहले ही छाए हुए हैं। कहने को यह स्टार किड्स हैं, मगर सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज के साथ खूब राज करते हैं। गुड लुक्स विरासत में पाने से लेकर इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर बड़ी फैन फॉलोइंग होने तक ये स्टार किड्स हर जगह मौजूद हैं।

1- खुशी कपूर  

(Pic Credits: Khushi Kapoor Insta)

बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही बड़ा नाम कमा चुकी हैं। खुशी को सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश अंदाज और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। खुशी इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस का अपनी खूबसूरत तस्वीरों से मनोरंजन करती हैं। यह बात जानकार आप हैरान हो जाएंगे की उनकी हर पोस्ट पर लाखों में लाइक्स आते हैं। 

Advertisement

2- नव्या नंदा 

(Pic Credits: Navya Nanda Insta)

Advertisement

अमिताभ और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर एक जाना माना नाम है। उनकी सादगी और जगरूकता को हर कोई फॉलो करता है। नव्या अक्सर महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती हैं और बहुत ही नरमी से अपनी राय पेश करती हैं। 

3- इब्राहिम अली खान 

(Pic Credits: Ibrahim Ali khan fan club insta)

बॉलीवुड के नवाब और सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम सोशल मीडिया पर राज करते हैं। फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही लड़कियां उनकी क्यूटनेस पर फिदा रहती हैं। साथ ही इब्राहिम के सेंस ऑफ ह्यूमर का क्या कहना ! यह जनाब अपनी बहन और एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज शेयर करते हैं जिनको देख लोग हंसी के मारे लोट-पोट हो जाते हैं।    

4- शनाया कपूर 

(Pic Credits: Shanaya Kapoor insta)

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। उनकी डेब्यू फिल्म की अनाउंसमेंट ने ही फैंस को उत्साह से भर दिया था। लोगों का कहना है कि वह अपने टैलेंट और खूबसूरती से कपूर परिवार का नाम बहुत आगे लेकर जाएंगी। 

5- आरव कुमार 

(Pic credits: Aarav kumar insta)

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव बिल्कुल अपने पापा की कॉपी हैं। उन्हें फिट रहने का शौक है और मार्शल आर्ट्स में उनकी खूब दिलचस्पी है। 18 साल के आरव की नीली आंखों पर कई दिल फिदा हैं। सबका इंटरनेट पर मानना है कि अगर आरव बॉलीवुड में कदम रखते हैं तो वो अपने पिता के जैसे सुपरस्टार बनेंगे।    

ये भी पढ़ेंः Bade Achhe Lagte Hain 2: नकुल और दिशा की केमिस्ट्री को मिला फैंस का प्यार, इंटरनेट पर ट्रेंड हुआ शो

Published By:
 Yashika Anand
पब्लिश्ड