Hanuman Ansh Box Office: पांचवें सोमवार भी हनुमान अंश नहीं रुकी, जानिए 32वें दिन के साथ फिल्म के कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है और हम आपको फिल्म के 32वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की अभी तक की कुल कमाई भी हम आपको बताएंगे।

Hanuman ansh
Hanuman ansh | Image: Hanuman ansh X

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ पिछले कुछ दिनों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तो फिल्म को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है और हम आपको फिल्म के 32वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की अभी तक की कुल कमाई भी हम आपको बताएंगे। 

32वें दिन की कमाई 

‘हनुमान अंश’ ने 32वें दिन 10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म के शो रविवार से भी ज्यादा बढ़ाकर 7,343 कर दिए गए थे। लेकिन बिना किसी छुट्टी वाले दिन के भी फिल्म ने सोमवार को 10 करोड़ का बढ़िया कलेक्शन कर दिया है। 

‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई 

'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।  

फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।  

Advertisement

लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया। 

फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की। 

Advertisement

पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़ और 32वें दिन 10 करोड़ की कमाई के साथ अब तक कुल 132.13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 

फिल्म की कास्ट

हनुमान अंश में शोभिनाव सत्य नीम करौली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है। 

इसे भी पढ़ें-  फिल्म ‘हनुमान अंश’ की वरुण धवन ने जमकर की तारीफ

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड