अपडेटेड 11 March 2026 at 18:55 IST

Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी की 3 साल में टूटी शादी, सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद मांगी एलिमनी?

Hansika Motwani Divorce: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का शादी के तीन साल बाद बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Hansika Motwani and Sohael Khaturiya's Marriage
Hansika Motwani and Sohael Khaturiya's divorce | Image: Instagram

Hansika Motwani Divorce: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का शादी के तीन साल बाद बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। एक्स कपल ने दिसंबर 2022 में जयपुर में धूमधाम से रॉयल वेडिंग की थी जिसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। हालांकि, शादी में अनबन की खबरों के बीच उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो चुका है।

खबरों की माने तो, हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया 2024 से ही अलग-अलग घरों में रह रहे थे। एक्ट्रेस ने पिछले साल अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दी थीं जिसके बाद उनके सेपरेशन की अफवाहों ने और तूल पकड़ ली।

Actress Hansika Motwani and Sohael Khaturiya started living separately a year into their marriage

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का हुआ तलाक

पिछले साल से ही हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के वैवाहिक संबंधों में अनबन की खबरें आ रही थीं। हालांकि, दोनों ने ही अपने निजी मामलों पर चुप्पी साध रखी थी। अब ताजा खबरों के मुताबिक, मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने उन्हें तलाक दे दिया है। तीन साल से ज्यादा की शादी के बाद हंसिका और सोहेल चुपचाप बिना सोशल मीडिया पर हल्ला मचाए अलग हो चुके हैं।

हंसिका मोटवानी ने मांगी सोहेल कथूरिया से एलिमनी?

सामने आई जानकारी की माने तो, हंसिका और सोहेल आपसी सहमति से अलग होना चाहते थे। नतीजतन, इसमें एक्ट्रेस ने कोई एलिमनी भी नहीं मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में एक्स कपल ने एक-दूसरे पर किसी तरह का कोई दावा नहीं किया है। हंसिका के वकील ने खुलासा किया कि शादी के बाद हंसिका और सोहेल कुछ ही समय तक एक-दूसरे के साथ रहे थे। दोनों को जल्द ही अहसास हो गया कि उनका लाइफस्टाइल, नेचर और विचार एक-दूसरे से काफी अलग हैं।

Advertisement

खबरों की माने तो, वकील ने आगे ये भी खुलासा किया कि एक्स कपल के बीच लगभग हर दिन छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होती थी जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। दोनों के पैरेंट्स और रिश्तेदारों ने काफी कोशिश की कि उनके बीच के मनमुटाव खत्म हो जाए लेकिन ऐसा हो नहीं सका जिसके बाद आखिरकार कोर्ट ने भी उनके तलाक को मंजूरी दे दी। 

ये भी पढ़ेंः Preity Zinta Husband: प्रीति जिंटा ने अपने ‘पति परमेश्वर’ जीन गुडइनफ को किया बर्थडे विश, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 18:54 IST