अपडेटेड 13 March 2024 at 18:06 IST

एक साल नहीं टिकी पहली शादी, फिर यामी संग हुआ ब्रेकअप...कंट्रोवर्शियल रहे हैं Pulkit Samrat के रिश्ते

Pulkit Relationships: श्वेता रोहिरा ने आरोप लगाए थे कि जब उनका मिसकैरेज हुआ तब पुलकित ने यामी गौतम को डेट करना शुरू कर दिया था।

Follow : Google News Icon  
Pulkit Samrat Relationships
पुलकित सम्राट के रिलेशनशिप | Image: Instagram

Pulkit Samrat Relationship: बॉलीवुड के स्टार कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। कपल दो दिन बाद मानेसर में सात फेरे लेगा। आज से उनके प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो गई है।

कृति संग पुलकित सम्राट अपनी जिंदगी की शुरुआत करने को तैयार हैं। हालांकि इस बीच अगर नजर एक्टर के पिछले रिलेशनशिप पर डालें तो ये अच्छे नहीं रहे। पुलकित ने साल 2016 में पहली शादी की थी। उनका ये रिश्ता एक साल भी नहीं टिक पाया। इसके बाद उनका नाम एक फेमस एक्ट्रेस संग जुड़ा, लेकिन उनके साथ भी पुलकित का रिश्ता टूट गया।

11 महीने में टूटी पहली शादी

पुलकित सम्राट ने साल 2014 में श्वेता रोहिरा से शादी रचाई थी। हालांकि शादी के 11 महीने में ही इनका रिश्ता टूट गया था। दोनों ने तलाक ले लिया। बताया जाता है कि साल 2015 में श्वेता मां बनने वाली थीं। इस दौरान अचानक उनका मिसकैरिज हो गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आना शुरू हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता रोहिरा का कहना था कि यामी गौतम संग पुलकित का अफेयर उनका रिश्ता टूटने की एक वजह थीं। श्वेता का कहना था कि जब उनका मिसकैरेज हुआ तब पुलकित ने यामी को डेट करना शुरू कर दिया था। वहीं पुलकित ने अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज किया।

Advertisement

यामी ने लगाए थे ये आरोप

यामी गौतम और पुलकित सम्राट ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। 'सनम रे', 'आबरा का डाबरा' और 'जुनूनियत' में दोनों की कमाल की कैमिस्ट्री को देखा गया था। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पुलकित और यामी अलग हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी ने पुलकित पर परेशान करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो यामी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पुलकित उनके साथ सही तरह से बर्ताव नहीं करते थे और उन्हें बहुत ज्यादा परेशान भी करते थे। बताया तो ये भी जाता हैं कि दोनों की काफी लड़ाई हुई थी जिसके बाद पुलकित और यामी ने अलग होने का फैसला कर लिया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda: आज मेहंदी, दो दिन बाद कपल करेगा पंजाबी वेडिंग, सामने आई गेस्ट लिस्ट
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 March 2024 at 17:55 IST