अपडेटेड 5 February 2024 at 09:09 IST

Grammy Awards 2024: शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास, इस एल्बम के लिए जीता ग्लोबल अवॉर्ड

Grammy Awards 2024: आज भारत के लिए बड़ा दिन है। संगीतकार शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है |

Follow : Google News Icon  
Grammy Awards 2024
ग्रैमी अवार्ड्स 2024 | Image: X

Grammy Awards 2024: आज भारत के लिए बड़ा दिन है। संगीतकार शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) और जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) के फ्यूजन बैंड शक्ति (Shakti) ने ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये ग्लोबल अवॉर्ड उन्हें उनकी नई रिलीज 'दिस मोमेंट' (This Moment) के लिए मिला है। इन दोनों कलाकारों को इस एल्बम के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम के सम्मान से नवाजा गया है जो पूरे देश के लिए बड़े गर्व की बात है।

शंकर महादेवन ने इस अवॉर्ड को भारत को डेडीकेट किया है। उन्होंने ये वैश्विक सम्मान जीतने के बाद अपनी स्पीच में कहा- “थैंक्यू बॉयज। थैंक्यू भगवान, फैमिली, फ्रेंड्स और इंडिया। इंडिया, हमें आप पर गर्व है”।

SHAKTI wins a #GRAMMYs #GRAMMYs2024 !!! Through this album 4 brilliant Indian musicians win Grammys!! Just amazing. India is shining in every direction. Shankar Mahadevan, Selvaganesh Vinayakram, Ganesh Rajagopalan, Ustad Zakhir Hussain. Ustad Zakhir Hussain won a second Grammy… pic.twitter.com/dJDUT6vRso

— Ricky Kej (@rickykej) February 4, 2024

शंकर महादेवन ने जीता अपना पहला ग्रैमी

लीजेंड्री संगीतकार ने अपना ये पहला ग्रैमी अवॉर्ड अपनी पत्नी को भी डेडीकेट किया है। उन्होंने अपनी स्पीच में आगे कहा- आखिरी में, मैं ये अवॉर्ड अपनी पत्नी को भी समर्पित करना चाहता हूं जिन्हें मेरे संगीत का हर एक नोट समर्पित है। 

Congrats Best Global Music Album winner - 'This Moment' Shakti. #GRAMMYs 🎶 

WATCH NOW https://t.co/OuKk34kvdu pic.twitter.com/N7vXftfaDy

— Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) February 4, 2024

'दिस मोमेंट' के लिए शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन ने जीता ग्रैमी

आपको बता दें कि 'दिस मोमेंट' में पूरे आठ गाने शामिल हैं जिनपर जॉन मैकलॉघलिन (गिटार, गिटार सिंथ), जाकिर हुसैन (तबला), शंकर महादेवन (गायक), वी सेल्वगनेश (टक्कर वादक) और गणेश राजगोपालन (वायलिन वादक) ने मिलकर काम किया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Nehalaxmi Iyer ने अपनी बैचलर पार्टी में मंगेतर के साथ किया ऐसा धमाकेदार डांस, खूब हो रहा वायरल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 February 2024 at 08:43 IST