अपडेटेड 30 January 2026 at 17:14 IST
VIRAL: 'कभी BMW, मर्सिडीज...' गोविंदा को सस्ती कार में सफर करते देख लोग हुए हैरान, बताया 90s के सुपरस्टार का 'डाउनफॉल'; VIDEO
Govinda: गोविंदा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक सस्ती कार में सफर करते दिख रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने इसे एक्टर का डाउनफॉल, तो कुछ ने इसे उनकी सादगी बताया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Govinda Viral Video: 90s के समय बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले गोविंदा एक वीडियो के चलते चर्चाओं में आ गए हैं। एक्टर की इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इसमें गोविंदा को उत्तर प्रदेश की सड़कों पर एक ऑरा टैक्सी में बैठते देखा गया, जिससे कई लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग कह रहे हैं कि कभी BMC, मर्सिडीज जैसी गाड़ियों में सफर करने वाले 'चीची' के अब ऐसे दिन आ गए हैं। वो इसे उनका 'डाउनफोल' बताते नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इसे उनकी सादगी भी बताया।
हुंडई ऑरा टैक्सी में सफर करते दिखे गोविंदा
वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा बाहर निकलते हैं। एक फैन फोटो के लिए उनके पास आता है और एक्टर उसके साथ सेल्फी क्लिक कराते हैं। इसके बाद वहां यूपी की हुंडई ऑरा टैक्सी खड़ी होती है, जिसमें बैठकर गोविंदा वहां से निकल जाते हैं। कार के पीछे 'भारत सरकार' भी लिखा है। यह साफ नहीं है कि गोविंदा वहां किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गए थे या फिर किसी निजी इवेंट में।
सोशल मीडिया पर गोविंदा का यह वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगा। कुछ सालों पहले तक लग्जरी कारों में सफर करने वाले एक्टर को साधारण गाड़ी में सफर करते देख कई लोग चौंक गए। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे उनके करियर का ‘पतन’ बताया।
‘चीची का डाउनफॉल शुरू हो गया है’
वीडियो पर ढेरों यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शंस आए। एक यूजर ने लिखा, "गोविंदा कभी मर्सिडीज और BMW से नीचे की कारों में बैठते नहीं थे। वही गोविंदा अब यूपी में सस्ती कारों में बैठकर स्टेज शो, आर्केस्ट्रा, शादी और बर्थडे में नाच रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "चीची का डाउनफॉल शुरू हो गया है।" एक और यूजर ने कहा, "कोई नहीं सबका समय होता है, फिर आएगा।"
Advertisement
'डाउनफोल नहीं- ये उसकी विनम्रता की ऊंचाई है'
अन्य यूजर ने इसे उनकी सादगी बताया। उसने लिखा, "वो आज भी उतने ही बड़े स्टार हैं, बस अब शोहरत नहीं, सादगी ओढ़ ली है। गोविंदा गिरा नहीं, बल्कि ज़मीन से जुड़ गया है। हर दौर में मुस्कराकर जीने की कला सिर्फ उसी के पास है। डाउनफोल नहीं- ये उसकी विनम्रता की ऊंचाई है।" वहीं, कई यूजर्स ने गाड़ी पर 'भारत सरकार' लिखे होने का भी जिक्र किया।
90 से 2000 के दशक में गोविंदा छाए हुए थे। उनकी फिल्में सिनेमाघरों पर राज करती थीं और वो नंबर वन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए थे। हालांकि कुछ समय से उन्हें लीड फिल्में मिलना काफी कम हो गया।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 30 January 2026 at 17:14 IST