‘उनका तो रानी मुखर्जी और करिश्मा से भी…’; गोविंदा पर लगे अफेयर के आरोपों पर बोले भांजे, बताया मामी सुनीता के दावों का सच

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। सुनीता ने गोविंदा पर एक न्यूकमर के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है।

Follow : Google News Icon  
Sunita Ahuja reveals about govinda
Govinda-Sunita Ahuja | Image: Instagram

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। सुनीता ने गोविंदा पर एक न्यूकमर के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है। इसके बाद ‘हीरो नंबर 1’ फेम एक्टर विवादों में आ गए थे जिसपर अब उनके भांजे विनय आनंद ने चुप्पी तोड़ दी है। 

विनय ने हाल ही में हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने मामा गोविंदा से डेटिंग की अटकलों के बारे में सीधा सवाल कर लिया था।

गोविंदा पर लगे अफेयर के आरोपों पर बोले भांजे

विनय आनंद ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो गोविंदा से इन अफवाहों के बारे में पूछना जरूर चाहते थे, लेकिन वह उन्हें यह नहीं दिखाना चाहते थे कि वह उनके निजी मामलों में दखल दे रहे हैं। फिर जब उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने मामा से अफेयर की अफवाहों के बारे में पूछा तो गोविंदा ने साफ सीधे शब्दों में कहा- ‘नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।’ 

37 साल बाद टूटेगी गोविंदा संग शादी? तलाक पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये  सच... - Sunita ahuja first reaction amid divorce rumors with govinda  manager rubbished separation news after 37

विनय ने कहा कि वो गोविंदा की बातों पर यकीन करते हैं। हालांकि, जब उन्होंने अपनी मामी सुनीता आहूजा के इंटरव्यू देखे तो उन्हें थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि उन्होंने हमेशा उन्हें गोविंदा का सम्मान करते देखा है।

Advertisement

"गोविंदा का एक्ट्रेस से नाम जुड़ना कोई नई बात नहीं"

हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले विनय ने आगे ये भी कहा कि कैसे “गोविंदा का किसी भी एक्ट्रेस से नाम जुड़ना कोई नई बात नहीं है। वह सुपरस्टार रहे हैं; पहले भी उनका नाम कई हीरोइन के साथ जुड़ चुका है। शुरुआत में, जब वह नीलम कोठारी के साथ काफी काम कर रहे थे, तब भी उनका नाम उनसे लिंक किया गया था। जब वह रानी मुखर्जी के साथ काफी काम कर रहे थे, तब भी लोगों को उनके और रानी मुखर्जी के बीच अफेयर का शक था, और जब उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ काम किया, तब भी लोगों को लगा था कि उनके बीच कुछ चल रहा है।”

ये भी पढ़ेंः O'Romeo Box Office Collection: पांचवें दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने दिखाई ग्रोथ, 50 करोड़ के आंकड़े से कितना दूर?

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड