'कोलकाता जा रहे थे गोविंदा तभी...' बॉलीवुड अभिनेता को कैसे लगी गोली? मैनेजर ने बताई हादसे की कहानी
गोविंदा को पैर में गोली लगी है। वह अपनी ही बंदूक से जख्मी हो गए। मैनेजर ने बताया कि उनके साथ यह हादसा कैसे हुआ?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Govinda injured in gun misfire: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनसे गलती से अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी। घटना के बाद फौरन ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गोविंदा को गोली कैसे लगी और उनकी हालत अब कैसी है? इस पर एक्टर के मैनेजर का बयान सामने आया है।
गोविंदा के मैनेजर का आया बयान
घटना मंगलवार (1 अक्टूबर) सुबह 4.45 बजे के आसपास की बताई जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी।
खतरे से बाहर हैं गोविंदा
मैनेजर ने गोविंदा की हालत पर ताजा अपडेट देते हुए बताया कि डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और वह फिलहाल ठीक है। अभी अस्पताल में हैं।
Advertisement
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की कि गोविंदा ठीक हैं और चोट गंभीर नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
जिस बंदूक से गोविंद को गोली लगी वह लाइसेंस बंदूक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैर में गोली लगने के बाद काफी खून बहा था, जिससे गोविंदा की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।