Asha Bhosle Funeral: अलविदा आशा ताई... पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि; अंतिम विदाई देने पहुंचे कई सेलेब्स
Asha Bhosle Funeral Updates: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
- मनोरंजन समाचार
- 7 min read

Asha Bhosle Funeral Updates: भारतीय संगीत जगत के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आशा जी ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए। 'दम मारो दम' की मस्ती हो या 'इन आंखों की मस्ती' का ठहराव, उनकी वर्सटिलिटी का कोई सानी नहीं था। भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।
पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले
आशा भोसले अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आशा भोसले को अंतिम विदाई देने एक्टर रणवीर सिंह, विक्की कौशल, जैकी श्रॉफ समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
शिवाजी पार्क पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर
आशा भोसले का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क पहुंच गया है। यहां थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार होगा।
Advertisement
शिवाजी पार्क श्मशान घाट पहुंचे फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार गायिका आशा भोसले के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शिवाजी पार्क श्मशान घाट पहुंचे।
सड़कों पर उमड़ पड़े लोग
गायिका आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े, क्योंकि उनके पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
Advertisement
एकनाथ शिंदे ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को मुंबई में उनके घर पर श्रद्धांजलि दी। आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया।
Asha Bhosle Funeral News Live: तिरंगे में लिपटा आशा भोसले का पार्थिव शरीर, 'सुरों की रानी' को मिला राजकीय सम्मान
मुंबई स्थित उनके आवास पर दिग्गज गायिका आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जा रहा है, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका निधन कल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में हुआ।
Asha Bhosle Funeral LIVE: आशा भोसले की बहन ने दी विदाई
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में उनकी बहन मीना मंगेशकर पहुंचीं और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
Asha Bhosle Funeral LIVE: ब्रिटिश सिंगर ने दी श्रद्धांजलि
आशा भोसले के चाहने वालों की लिस्ट में विदेशी गायक बॉय जॉर्ज भी शामिल हैं। उन्होंने गायिका के निधन के बाद उन्हें भावुक पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज सिल्क जैसी थी।
Asha Bhosle Funeral LIVE: 'चुरा लिया' गाते हुए आशा का थ्रोबैक वीडियो
पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन तेजस्विनी कोल्हापुरे ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसमें आशा जी अपना गाना 'चुरा लिया है तुमने' गाते हुए नजर आ रही हैं।
अमिताभ बच्चन ने दी आशा ताई को श्रद्धांजलि
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।
उद्धव ठाकरे गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजल देने पहुंचे
शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मी ठाकरे और नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई स्थित उनके आवास पर दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। आशा भोसले का कल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
आशा ताई को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए सचिन तेंदुलकर
गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे सचिन तेंदुलकर भावुक हो गए। उनकी आंखें छलक आईं।
अपनी दादी आशा भोसले को खोकर फूट-फूटकर रोई पोती जेनाई
लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले के निधन से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं आशा भोसले की पोती जेनाई रोती फूट-फूटकर रोई। 
रितेश देशमुख ने पोस्टपोन की 'राजा शिवाजी एंथम' रिलीज, आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
रितेश देशमुख का राजा शिवाजी पर आधारित एंथम 'छत्रपति', जो 13 अप्रैल को रिलीज होने वाला था। अब टाल दिया गया है। X पर प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि 'उनके सम्मान में हम राजा शिवाजी पर आधारित एंथम छत्रपति की रिलीज को टाल रहे हैं। नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।'
अभिनेत्री तब्बू आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची
अभिनेत्री तब्बू दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर पहुंची हैं।
सांसद सुप्रिया सुले आशा भोसले के निवास पहुंची
सांसद सुप्रिया सुले दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुंची हैं।
दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची
दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर पहुंची हैं।
Asha Bhosle Funeral News Live:शिवाजी पार्क शमशान घाट में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, 13 अप्रैल को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा,जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई राजनीतिक नेताओं और फिल्म जगत की हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है, उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और फिल्म एवं संगीत जगत से श्रद्धांजलि का तांता लगा हुआ है।
Asha Bhosle Funeral News Live: राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार
दिग्गज सिंगर आशा भोसले को अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी।
Asha Bhosle Funeral News Live: 20 फीट की रेत कलाकृति बनाकर आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
ओडिशा के चांदी जैसी चमकती रेत वाले पुरी बीच पर रविवार को एक भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। मशहूर सैंड आर्टिस्ट और पद्म पुरस्कार से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने अपनी जादुई उंगलियों से दिग्गज गायिका आशा भोसले को एक यादगार श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समुद्र के किनारे रेत से एक विशालकाय और भव्य 20 फीट लंबी 'वीणा' की आकृति उकेरी, जो संगीत और भक्ति का अनुपम संगम प्रतीत हो रही थी। रेत की इस मनमोहक मूर्ति के साथ उन्होंने एक मार्मिक संदेश भी लिखा कि 'आशा ताई को श्रद्धांजलि आपकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी।'
Asha Bhosle Funeral News Live: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे एआर रहमान
एआर रहमान आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
Asha Bhosle Funeral News Live:आशा भोसले को सात बार मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड
आशा भोसले को कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले, उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार 7 बार मिला. ये अवॉर्ड उन्होंने कई गानों के लिए प्राप्त किए, जिनकी लिस्ट यहां है।
- 1968: ‘गरीबों की सुनो’ (फिल्म - दस लाख)
- 1969: ‘पर्दे में रहने दो’ (शिकार)
- 1972: ‘पिया तू अब तो आजा’ (कारवां)
- 1973: ‘दम मारो दम’ (हरे रामा हरे कृष्णा)
- 1974: ‘होने लगी है रात’ (नैना)
- 1975: ‘चैन से हमको कभी’ (प्राण जाए पर वचन न जाए)
- 1979: ‘ये मेरा दिल’ (डॉन)
आशा भोसले ने कहा था- उस दौर की मैं आखिरी हूं
संगीत की दुनिया में 'आशा ताई' के नाम से मशहूर आशा भोसले का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। यह क्लिप रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' की है, जो स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद एक बार फिर फैंस की आंखों को नम कर रही है।वीडियो में आशा जी संगीत के उस सुनहरे दौर को याद करते हुए काफी भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी भरी हुई आवाज में कहा था कि ‘ सब म्यूजिक डायरेक्टर चले गए, सब सिंगर चले गए। दीदी नाम गिनाती थीं... देखो किशोर चला गया, रफी साहब चले गए, मुकेश भाई चले गए।’